इस कार्रवाई के बाद सवाल उठता है कि आखिर इंटरनेशनल वॉटर में तेल की स्मगलिंग कैसे होती है और डार्क फ्लीट क्या होता है. आइए समंदर में चल रहे स्मगलिंग के खेल को समझने का प्रयास करते हैं.
शिप टू शिप ट्रांसफर
तेल स्मगलिंग का सबसे बड़ा तरीका शिप टू शिप ट्रांसफर है. इसमें दो या तीन बड़े टैंकर खुले समंदर में मिलते हैं और एक जहाज से दूसरे जहाज में तेल पंप कर दिया जाता है. यह काम अक्सर रात या खराब मौसम में किया जाता है ताकि सैटेलाइट और कोस्ट गार्ड की नजर न पड़े. ट्रांसफर के बाद तेल की पहचान बदल दी जाती है और उसे किसी दूसरे देश का बताया जाता है.
डार्क फ्लीट
डार्क फ्लीट पुराने और सस्ते टैंकरों का एक गुप्त नेटवर्क होता है. ये जहाज बार-बार अपना नाम, झंडा और मालिक बदलते रहते हैं. असली मालिक छिपाने के लिए शेल कंपनियां बनाई जाती हैं और कई बार इन जहाजों की इंश्योरेंस भी कमजोर या नहीं होती. यही जहाज सैंक्शन वाला तेल ढोते हैं.
जहाजों को ट्रैकिंग से गायब किया जाता है
स्मगलिंग के दौरान जहाज का AIS सिस्टम बंद कर दिया जाता है या GPS स्पूफिंग के जरिए फर्जी लोकेशन दिखाई जाती है. इससे जहाज सैटेलाइट ट्रैकिंग से गायब दिखता है और उसकी मूवमेंट पकड़ना मुश्किल हो जाता है.
फर्जी डॉक्यूमेंट और ऑयल की पहचान बदलना
तेल स्मगलिंग में कागजी हेरफेर भी बड़ा हथियार है. फर्जी बिल ऑफ लैडिंग और डॉक्यूमेंट बनाए जाते हैं और तेल के असली स्रोत को छिपाने के लिए कई बार ट्रांसफर किया जाता है. ईरानी तेल को इराकी या यूएई का बताकर बेचा जाता है ताकि सैंक्शन से बचा जा सके.
फ्लोटिंग स्टोरेज हब का इस्तेमाल
कुछ बड़े टैंकर समंदर में खड़े रहकर फ्लोटिंग स्टोरेज हब बन जाते हैं. छोटे जहाज इनमें तेल जमा करते रहते हैं और बाद में उस तेल को दूसरे टैंकरों में भरकर अलग अलग देशों में भेज दिया जाता है. इससे असली स्रोत का पता लगाना मुश्किल हो जाता है.
रूट बदलना और छोटे जहाजों का खेल
स्मगलिंग करने वाले सामान्य शिपिंग रूट से हटकर लंबा और जटिल रास्ता लेते हैं. कई बार छोटे जहाजों या बोट्स से भी तेल की खेप ले जाते हैं ताकि निगरानी से बचा जा सके. कुल मिलाकर शिप टू शिप ट्रांसफर, डार्क फ्लीट, AIS बंद करना, फर्जी डॉक्यूमेंट, फ्लोटिंग स्टोरेज और रूट बदलने जैसे तरीकों से अरबों डॉलर का सैंक्शन वाला तेल वैश्विक बाजार में बेचा जाता है. इंडियन कोस्ट गार्ड की हालिया कार्रवाई से इस ग्लोबल तेल स्मगलिंग नेटवर्क के काम करने के तरीकों पर बड़ा खुलासा हुआ है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.