इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत ग्लोबल इनोवेशन में सिर्फ भागीदार नहीं है बल्कि वह लीडर है. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा कहते हुए कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के नाम लिए और कहा कि इन सबके सीईओ भारतीय ही हैं. आइए आपको उन 10 शख्सियतों के बारे में बताते हैं जो दुनिया की दिग्गज कंपनियों की कमान संभाले हुए हैं.
सत्य नडेला (Microsoft): हैदराबाद में जन्मे नडेला ने 2014 में पद संभाला. उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट को विंडोज से आगे बढ़ाकर ‘क्लाउड-फर्स्ट’ कंपनी बनाया और वर्तमान में ओपन-एआई (OpenAI) के साथ साझेदारी कर एआई क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं.

सुंदर पिचाई (Alphabet/Google): मदुरै से आईआईटी खड़गपुर और फिर गूगल तक का उनका सफर प्रेरणादायक है. उन्होंने गूगल क्रोम, एंड्रॉइड और अब ‘Gemini AI’ के विकास में मुख्य भूमिका निभाई है.

शांतनु नारायण (Adobe): हैदराबाद के शांतनु 2007 से एडोब के सीईओ हैं. उन्होंने कंपनी को सॉफ्टवेयर बेचने के मॉडल से बदलकर क्लाउड सब्सक्रिप्शन मॉडल (SaaS) पर शिफ्ट किया, जो एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अरविंद कृष्णा (IBM): आईआईटी कानपुर के छात्र रहे अरविंद कृष्णा हाइब्रिड क्लाउड और क्वांटम कंप्यूटिंग के विशेषज्ञ हैं. उनके नेतृत्व में आईबीएम फिर से एक मॉडर्न टेक पावरहाउस बनकर उभरा है.

लीना नायर (Chanel): कोल्हापुर, महाराष्ट्र की लीना नायर ने यूनिलीवर के बाद दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित लक्जरी फैशन ब्रांड ‘चैनल’ की कमान संभाली. वे अपनी मानवीय नेतृत्व शैली (Human-centric leadership) के लिए मशहूर हैं.

नील मोहन (YouTube): स्टैनफोर्ड से पढ़े नील मोहन ने सुसान वोज्स्की के बाद यूट्यूब के सीईओ का पद संभाला. वे यूट्यूब शॉर्ट्स और क्रिएटर्स इकोनॉमी को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं.

राज सुब्रमण्यम (FedEx): तिरुवनंतपुरम से आने वाले राज दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी फेडेक्स का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने वैश्विक सप्लाई चेन की चुनौतियों को तकनीक के जरिए हल करने पर जोर दिया है.

निकेश अरोड़ा (Palo Alto Networks): भारतीय वायु सेना अधिकारी के बेटे निकेश ने अपनी कंपनी को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी बना दिया है. वे अपनी आक्रामक बिजनेस ग्रोथ स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं.

वसंत नरसिम्हन (Novartis): हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के छात्र रहे वसंत दुनिया की सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं. उनका ध्यान नई दवाओं की खोज और वैश्विक स्वास्थ्य सुधार पर है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.