यह ऑर्डर इंडोनेशिया की सरकारी कंपनी पीटी अग्रिनास पांगन नुसंतारा ने दिया है, जो कोपरासी देसा केलुरहान मेराह पुतिह प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण सहकारी समितियों और किसानों को मजबूत करने पर काम कर रही है. इन ट्रकों का इस्तेमाल खेत से बाजार तक फसलों के ट्रांसपोर्ट, गांवों में सामान की आवाजाही और दूरदराज इलाकों को जोड़ने के लिए किया जाएगा.
टाटा और महिंद्रा को कितने ट्रक सप्लाई करने हैं
इस डील के तहत टाटा मोटर्स 70,000 ट्रक सप्लाई करेगी, जिसमें 35,000 योद्धा पिकअप ट्रक और 35,000 अल्ट्रा टी सेवन मीडियम ड्यूटी ट्रक शामिल हैं. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा को 35,000 स्कॉर्पियो पिकअप ट्रक सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिनकी डिलीवरी 2026 में होगी. कंपनियों ने इस ऑर्डर की कुल वैल्यू और डिलीवरी टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में इसे अरबों डॉलर का सौदा माना जा रहा है.
इंडोनेशिया के लिए यह डील क्यों जरूरी है
इंडोनेशिया सरकार इस प्रोजेक्ट के जरिए कृषि सप्लाई चेन को आधुनिक बनाना चाहती है. किसानों से सीधे बाजार तक फसलों का ट्रांसपोर्ट आसान होगा, ग्रामीण इलाकों में लॉजिस्टिक्स सुधरेगा और गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. सरकार का मानना है कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी, फूड वेस्ट कम होगा और देश की फूड सिक्योरिटी मजबूत होगी.
महिंद्रा के लिए क्यों ऐतिहासिक है यह ऑर्डर
महिंद्रा ने बताया कि यह ऑर्डर उसके इंटरनेशनल बिजनेस के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है. यह एक ही डील महिंद्रा के पिछले साल के कुल ट्रक एक्सपोर्ट से भी बड़ी है. इससे कंपनी की ग्लोबल मौजूदगी और ब्रांड वैल्यू दोनों बढ़ेंगी. यह सौदा दिखाता है कि भारतीय ऑटो कंपनियां अब उभरते देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि लॉजिस्टिक्स में बड़ी भूमिका निभा रही हैं.
टाटा मोटर्स को क्या फायदा होगा
टाटा मोटर्स के लिए यह डील दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी पकड़ मजबूत करने का बड़ा मौका है. इतने बड़े पैमाने पर ट्रकों की सप्लाई से कंपनी को आफ्टर सेल्स सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और लॉन्ग टर्म नेटवर्क बिजनेस से भी कमाई होगी.
इंडोनेशिया में विवाद क्यों हुआ
इस डील को लेकर इंडोनेशिया में आलोचना भी हो रही है. कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि सरकार ने लोकल मैन्युफैक्चरर्स से ट्रक क्यों नहीं खरीदे. हालांकि इंडोनेशिया में पिकअप ट्रकों का लोकल प्रोडक्शन बंद हो चुका है और देश थाईलैंड जैसे देशों से इंपोर्ट पर निर्भर है. वहीं मीडियम ड्यूटी ट्रक सेगमेंट में हिनो, फुसो और इसुजु जैसी कंपनियां लोकल मैन्युफैक्चरिंग करती हैं, इसलिए सरकार के फैसले पर बहस चल रही है.
भारत के लिए इस डील का क्या मतलब है
यह ऑर्डर भारत की ऑटो इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे साबित होता है कि भारतीय कंपनियां अब ग्लोबल सप्लाई चेन में मजबूत प्लेयर बन रही हैंसाथ ही यह भारत के लिए ट्रेड डिप्लोमेसी और सॉफ्ट पावर का संकेत भी है, क्योंकि कृषि और ग्रामीण विकास जैसे सेक्टर में भारत अब दूसरे देशों का भरोसेमंद पार्टनर बन रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.