अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के तौर पर केविन वार्श के नाम का ऐलान किया है. यह नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है, जब ब्याज दरों और महंगाई को लेकर नीतिगत फैसले बेहद अहम माने जा रहे हैं. नए नेतृत्व में फेड की दिशा क्या होगी, इस पर दुनिया भर के बाजारों की नजर टिकी है.
अमेरिकी मौद्रिक नीति में बदलाव के संकेत, डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वार्श को सौंपी फेड की कमान. (Image:News18)
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अहम फैसला लेते हुए केविन वार्श को फेडरल रिजर्व का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका की अर्थव्यवस्था महंगाई, ब्याज दरों और वैश्विक अनिश्चितताओं से जूझ रही है. फेडरल रिजर्व अमेरिका का केंद्रीय बैंक है, जिसकी नीतियों का असर न केवल अमेरिकी बाजारों पर, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. ऐसे में नए चेयरमैन की जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है.
About the Author
Rakesh SinghRakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें