पाकिस्तान के शेयर बाजार में 2 मार्च को बड़ी तबाही मच गई. वहां के मार्केट में एक दिन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का केएसई-100 इंडेक्स पूरी तरह क्रैश हो गया. यह सूचकांक 16 हजार 89 अंक टूटकर नीचे आ गिरा. यह पाकिस्तान शेयर बाजार के इतिहास की सबसे भयानक गिरावट है.
पाकिस्तान शेयर बाजार में 16000 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई. (फाइल फोटो)
कराची. पाकिस्तान शेयर बाजार में सोमवार को एक दिन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. मानक सूचकांक केएसई-100 16,089.17 अंक लुढ़क गया. केएसई-100 सूचकांक 1,51,972 अंक पर आ गया, जो पिछले बंद से 9.57 अंक की गिरावट है. यह पाकिस्तान शेयर बाजार के इतिहास में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट थी. पिछले कारोबारी सत्र में सूचकांक 168,062.16 अंक पर बंद हुआ था. कैपिटल इन्वेस्टमेंट्स के वित्तीय विश्लेषक, कौकब फरशोरी ने कहा कि यह गिरावट इस क्षेत्र में अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति के कारण हुई. शुरुआती कारोबार में सूचकांक में 12,334,88 अंक या 7.34 प्रतिशत की गिरावट आई थी.
About the Author
Rakesh Ranjan Kumarराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें