19 जनवरी को वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1910 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया. जिसके बाद उसकी कीमत 1,45,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 18 जनवरी को इसका भाव 1,43,930 रुपये प्रति 10 ग्राम था. बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज वहां 24 कैरेट सोने का भाव 2220 रुपये बढ़कर 1,48,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं मेरठ में आज इसका भाव 1,48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
22 कैरेट सोना 1750 रुपये हुआ महंगा
सोमवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में फिर तेजी आई है. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 1750 रुपये बढ़कर 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 18 जनवरी को इसकी कीमत 1,31,950 रुपये थी. वहीं बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसका भाव 1430 रुपये उछलकर 1,09,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी 3 लाख के पार
सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ा उछाल आया है. 10,000 रुपये प्रति किलो के तेजी के बाद चांदी 3,05,000 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. इसके पहले 18 जनवरी को इसका भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलो था.
चांदी 4 लाख तक जानें का अनुमान
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया की सोने चांदी के भाव में बुलेट ट्रेन की रफ्तात से लगातार बढ़ रहे है. सबसे ज्यादा तेजी चांदी में देखने को मिल रही है. जिस रफ्तार से चांदी बढ़ रहा है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही चांदी 4 लाख को पार कर सकती है.
MCX पर गोल्ड की कीमत
एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत 1,45,006 रुपये पहुंच गई है. 19 जनवरी को खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर 2487 रुपये बढ़ा हुआ दिख रहा है. वहीं, सिल्वर की बात करें तो यह 14,285 रुपये के उछाल के साथ 3,02,047 पर ट्रेड कर रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.