आरबीआई की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, मार्च 2026 में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा अलग-अलग राज्यों के त्योहार भी शामिल हैं.
मार्च में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
1 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
2 मार्च: होलिका दहन (कुछ जगहों जैसे UP में)
3-4 मार्च: होली/धुलंडी (कई राज्यों में 3 या 4 मार्च पर, जैसे दिल्ली, मुंबई, UP, महाराष्ट्र आदि में बंद)
8 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
13 मार्च: चापचर कुट (मिजोरम में)
14 मार्च: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
15 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
17 मार्च: शब-ए-कद्र (जम्मू-कश्मीर में)
19 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादी/नवरात्रि शुरुआत (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना आदि कई राज्यों में)
20-21 मार्च: ईद-उल-फितर (रमजान ईद, पूरे देश में या कई राज्यों में)
22 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
26 मार्च: राम नवमी (कई राज्यों में)
27 मार्च: राम नवमी के बाद (कुछ राज्यों में)
28 मार्च: चौथा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
29 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
31 मार्च: महावीर जयंती
ऑनलाइन निपटा सकते हैं बैंक के कई काम
हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सर्विसेज सामान्य रूप से चालू रहेंगी. इन माध्यमों से आप पैसे का लेन-देन, फंड ट्रांसफर और दूसरी डिजिटल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार
मार्च में बैंक छुट्टियों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार भी कुल 12 दिन बंद रहेगा. 3 मार्च (होली), 26 मार्च (श्रीराम नवमी) और 31 मार्च (श्री महावीर जयंती) को बाजार में कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते कुल 9 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी.
बैंक ब्रांच जाने से पहले देंखे हॉलिडे लिस्ट
ऐसे में, मार्च महीने में बैंक या बाजार से जुड़े किसी भी जरूरी काम की योजना बनाते समय छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें, ताकि आपका काम समय पर और बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.