मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिका के सबसे सुरक्षित और महंगे इलाके इंडियन क्रीक में नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 150 से 200 मिलियन डॉलर के बीच बताई जा रही है. यह इलाका बिलिनेयर बंकर के नाम से मशहूर है और यहां दुनिया के बड़े अरबपति रहते हैं. इस मेगा प्रॉपर्टी के साथ जुकरबर्ग कैलिफोर्निया छोड़कर फ्लोरिडा शिफ्ट होने की तैयारी में हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स बचाना मानी जा रही है. फ्लोरिडा में स्टेट इनकम टैक्स और वेल्थ टैक्स नहीं है, जिससे उन्हें अरबों डॉलर की बचत हो सकती है.
यह बंगला समुद्र के किनारे फैला हुआ एक बड़ा मेगा मैन्शन है, जिसमें प्राइवेट बोट डॉक, शानदार स्विमिंग पूल, बड़ी बालकनी और लग्जरी गार्डन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इस प्रॉपर्टी को खास तौर पर हाई एंड सिक्योरिटी और प्रीमियम लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
बिलियनेयर बंकर क्यों कहलाता है इंडियन क्रीक
इंडियन क्रीक एक कृत्रिम द्वीप है, जहां जाने का सिर्फ एक ही एंट्री पॉइंट है और वहां हर समय कड़ी सुरक्षा रहती है. इस द्वीप की अपनी अलग पुलिस फोर्स है, जो 24 घंटे पेट्रोलिंग करती है. यही वजह है कि दुनिया के कई अरबपति यहां रहना पसंद करते हैं.
इस इलाके में जेफ बेजोस (Jeff Bezos), टॉम ब्रेडी (Tom Brady), इवांका ट्रम्प (Ivanka Trump) और डेविड बेकहम (David Beckham) जैसे हाई प्रोफाइल लोग पहले से रहते हैं.
कैलिफोर्निया छोड़ने की असली वजह क्या है
मार्क जुकरबर्ग के इस कदम को सिर्फ लग्जरी लाइफस्टाइल नहीं बल्कि एक बड़ी फाइनेंशियल स्ट्रेटजी माना जा रहा है. कैलिफोर्निया में अरबपतियों पर वेल्थ टैक्स लगाने का प्रस्ताव चल रहा है, जिससे जुकरबर्ग को अपनी संपत्ति पर करीब 10 से 11 बिलियन डॉलर तक टैक्स देना पड़ सकता था. फ्लोरिडा में स्टेट इनकम टैक्स और वेल्थ टैक्स नहीं है, जिससे जुकरबर्ग जैसे अरबपतियों को अरबों डॉलर की सीधी बचत होती है. यही वजह है कि हाल के वर्षों में कई टेक अरबपति कैलिफोर्निया छोड़कर फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग और उनका परिवार अप्रैल 2026 तक पूरी तरह इस नई प्रॉपर्टी में शिफ्ट हो सकता है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में मियामी अरबपतियों का नया ग्लोबल हब बन सकता है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.