PIB Fact Check: केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने वेयरहाउस में पार्सल पहुंचने और 24 घंटे में एड्रेस अपडेट करने वाले वायरल SMS को फर्जी बताया है. एजेंसी ने साफ किया कि इंडिया पोस्ट ऐसे लिंक या मैसेज नहीं भेजता और लोगों को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है. यह फिशिंग स्कैम है, जिसका मकसद यूजर्स की निजी और बैंकिंग जानकारी चुराना है.
PIB Fact Check: डिजिटल युग में साइबर क्रिमिनल की चालाकियां बढ़ती जा रही हैं. हाल ही में कई लोगों को एक फर्जी एसएमएस हासिल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनका पैकेज वेयरहाउस में पहुंच गया है और अधूरे एड्रेस के कारण डिलीवरी नहीं हो पाई. मैसेज में कहा जा रहा है कि 24 घंटे के अंदर एड्रेस अपडेट करें, वरना पैकेज रिटर्न हो जाएगा.
इसमें एक लिंक दिया गया है, जो कथित तौर पर इंडिया पोस्ट का लगता है. लेकिन यह पूरी तरह फेक है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस मैसेज को फर्जी करार दिया है और लोगों को ऐसे लिंक्स पर क्लिक न करने की सलाह दी है. PIB फैक्ट चेक की टीम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ”क्या आपको भी ऐसा एसएमएस मिला है जिसमें पैकेज के वेयरहाउस पहुंचने और 24 घंटे में एड्रेस अपडेट करने की बात है? सावधान! यह मैसेज फेक है. इंडिया पोस्ट कभी भी डिलीवरी के लिए एड्रेस अपडेट करने वाले ऐसे मैसेज नहीं भेजता. ऐसे फ्रॉड लिंक्स पर कभी क्लिक न करें.”
Have you also received an SMS stating that your package has arrived at the warehouse, further asking you to update your address details within 24 hours to avoid the package being returned❓#PIBFactCheck