भारत में कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति सुजुकी ने गुजरात में बड़े निवेश की घोषणा की है. कंपनी राज्य में 35,000 करोड़ रुपये की लागत से नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी. इस परियोजना से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और घरेलू बाजार के साथ निर्यात को भी मजबूती मिलेगी.
सालाना 10 लाख गाड़ियों की बढ़ेगी क्षमता
नए प्लांट के चालू होने से मारुति सुजुकी की उत्पादन क्षमता में सालाना करीब 10 लाख वाहनों का इजाफा होगा. यह प्लांट कंपनी की मौजूदा 24 लाख गाड़ियों की सालाना क्षमता में जुड़ जाएगा. गुजरात में बनने वाला यह यूनिट कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट कनेक्टिविटी निर्यात को आसान बनाती है.
2029 से शुरू होने की उम्मीद
कंपनी के मुताबिक इस नए प्लांट में उत्पादन वित्त वर्ष 2029 से शुरू होने की संभावना है. मारुति सुजुकी इस समय अपनी लोकप्रिय एंट्री-लेवल कारों के लिए करीब डेढ़ महीने का ऑर्डर बैकलॉग झेल रही है. दिसंबर में कंपनी की घरेलू डीलरों को बिक्री 37 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 1,78,646 यूनिट तक पहुंच गई थी, जो मजबूत मांग को दर्शाता है.
बोर्ड ने जमीन खरीदने को दी मंजूरी
मारुति सुजुकी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हाल ही में इस प्लांट के लिए जमीन खरीदने के वास्ते 4,960 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश को मंजूरी दी है. जापान की सुजुकी मोटर की बहुलांश हिस्सेदारी वाली यह कंपनी भारत में बिक्री के मामले में नंबर वन है. गुजरात में यह नया निवेश न सिर्फ मारुति की उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा, बल्कि राज्य में रोजगार और ऑटो सेक्टर के विकास को भी नई रफ्तार देगा.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.