फिनो पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ ऋषि गुप्ता की गिरफ्तारी का मामला अब गरमा गया है. इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई की ओर से इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाए जाने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
फिनो पेमेंट्स बैंक ने एक बयान जारी कर बताया कि बैंक के एमडी और सीईओ ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है. बैंक का दावा है कि यह गिरफ्तारी ‘बिजनेस पार्टनर’ से जुड़ी जीएसटी (GST) जांच के सिलसिले में हुई है. बैंक ने साफ किया कि इस मामले से बैंक या उसके सीईओ का कोई लेना-देना नहीं है.
बिजनेस पार्टनर की गलती पर सीईओ क्यों गिरफ्तार?, पई का सवाल
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहनदास पई ने सवाल किया कि एक रेगुलेटेड बैंक के सीईओ को बिजनेस पार्टनर के मुद्दे पर कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है? उन्होंने पूछा कि जीएसटी कानून के तहत इतनी शक्तियां दी गई हैं, तो आम नागरिकों के लिए दुरुपयोग से बचाव का क्या प्रावधान है. उन्होंने वित्त मंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील भी की.
Madame @nsitharaman please see this. How can a ceo of a regulated bank be arrested for an issue with a business partner? Is this not overreach. @FinMinIndia has given vast powers for GST. What is the safeguard for citizens against misuse?please intervene pic.twitter.com/yob4aYeH7J
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.