Last Updated:
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्कीकी इंटरनेशनल एडवाइजरी काउंसिल में शामिल किया गया है. सुनक बिना वेतन यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने पर सलाह देंगे.
नई दिल्ली. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री और इंफोसिस के फाउंडर एन.आर. नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक अब एक नई और बेहद चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं. सुनक को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की ‘इंटरनेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में शामिल किया गया है. यह काउंसिल युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने और उसे भविष्य के लिए तैयार करने का काम करेगी.
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्कीकी इंटरनेशनल एडवाइजरी काउंसिल में शामिल किया गया है, जहां वे बिना वेतन देश की अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने पर सलाह देंगे.
बिना वेतन के देंगे सलाह
शुक्रवार को जारी आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, ऋषि सुनक इस भूमिका के लिए कोई वेतन नहीं लेंगे. वे पूरी तरह से ‘अनपेड’ एडवाइजर के रूप में काम करेंगे. उनका मुख्य काम यूक्रेन के इकोनॉमिक रिवाइवल के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी आर्थिक टीम को विशेषज्ञ सुझाव देना होगा.
सर्दियों से पहले एनर्जी सेक्टर को बचाने की चुनौती
यूक्रेन के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती उसका एनर्जी सेक्टर है. रूस की ओर से यूक्रेन के पावर ग्रिड और बिजली प्लांट पर किए गए हमलों के कारण वहां एनर्जी संकट गहरा गया है. सुनक की अध्यक्षता वाली यह काउंसिल आगामी सर्दियों से पहले यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर ध्यान देगी, ताकि वहां के नागरिक कड़ाके की ठंड का सामना कर सकें.
दुनिया के दिग्गज भी होंगे साथ
सुनक इस मिशन में अकेले नहीं हैं. इस काउंसिल में उनके साथ वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अध्यक्ष अजय बंगा और यूरोपीय बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (EBRD) की अध्यक्ष ओडिल रेनॉड-बासो जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. इसके अलावा ब्लैकरॉक (BlackRock), सिटीग्रुप और सीमेंस जैसी ग्लोबल कंपनियों के प्रतिनिधि भी इस समूह का हिस्सा हैं, जो यूक्रेन में निवेश के अवसर तलाशेंगे.
सुनक का विजन
अपनी नई जिम्मेदारी पर ऋषि सुनक ने कहा, “पश्चिम को एक मजबूत यूक्रेन की जरूरत है और एक मजबूत यूक्रेन के लिए एक मजबूत अर्थव्यवस्था का होना जरूरी है. मुझे विश्वास है कि यूक्रेन अपनी मानवीय पूंजी, प्राकृतिक संसाधनों और इनोवेशन की संस्कृति के साथ यूरोप की सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन सकता है.”
सांसद के साथ-साथ कई बड़ी कंपनियों के सलाहकार
ऋषि सुनक फिलहाल ब्रिटेन के रिचमंड और नॉर्थलेर्टन से सांसद (MP) भी हैं. प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने कई बड़ी कंपनियों जैसे गोल्डमैन सैक्स, माइक्रोसॉफ्ट और एआई कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ (Anthropic) के साथ सलाहकार के रूप में हाथ मिलाया है. हालांकि, वे अपनी इस अतिरिक्त कमाई का बड़ा हिस्सा चैरिटी में दान कर देते हैं.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.