क्यों गई नौकरियां?
आमतौर पर आजकल छंटनी के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं है. बैंक का कहना है कि यह फैसला बिजनेस की नई प्राथमिकताओं और कर्मचारियों के काम के परफॉरमेंस के आधार पर लिया गया है. यह छंटनी बैंक के 3 बड़े डिवीजन-इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज, वेल्थ मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट-में की गई है. इससे फ्रंट-ऑफिस, रेवेन्यू से जुड़े पदों और बैक-ऑफिस भूमिकाओं पर असर पड़ा है, हालांकि फाइनेंशियल एडवाइजर्स को इस फैसले से बाहर रखा गया है.
कमाई रिकॉर्ड तोड़, फिर भी छंटनी क्यों?
फिलहाल मॉर्गन स्टेनली ने इस रिपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इससे पहले भी पिछले साल वसंत में कंपनी ने करीब 2,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. दिलचस्प बात यह है कि यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब कंपनी ने 2025 में रिकॉर्ड 70.6 अरब डॉलर की सालाना आय दर्ज की है. वहीं साल की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय में 47 फीसदी की तेज ग्रोथ देखी गई. 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के 40 से अधिक देशों में कुल 82,992 कर्मचारी काम कर रहे थे.
नौकरियों को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा AI
हाल ही में जारी अपनी एक रिपोर्ट में मॉर्गन स्टेनली ने कहा था कि नौकरियों पर एआई का लंबी अवधि का असर उतना गंभीर नहीं हो सकता जितना लोग मान रहे हैं. कंपनी के अनुसार कुछ नौकरियां जरूर ऑटोमेट होंगी, लेकिन अधिकांश कर्मचारी पूरी तरह बेरोजगार नहीं होंगे. कई लोग नए प्रकार की नौकरियों में शिफ्ट हो सकते हैं, जिनमें से कुछ भूमिकाएं अभी अस्तित्व में भी नहीं हैं. बैंक का मानना है कि एआई काम करने के तरीके को बदलेगा, लेकिन नौकरियों को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा.
ऑटोमेशन की ओर बढ़ सकती हैं ये नौकरियां
इसी बीच, जैक डोर्सी द्वारा स्थापित पेमेंट कंपनी ब्लॉक ने भी हाल ही में एआई से जुड़े बदलावों के चलते अपने कर्मचारियों की संख्या लगभग आधी करने की घोषणा की है. कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या 10,000 से घटाकर करीब 6,000 करने की योजना बना रही है. टेक इंडस्ट्री के कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंप्यूटर बेस्ड ज्यादातर व्हाइट-कॉलर नौकरियां अगले 12 से 18 महीनों में ऑटोमेशन की ओर बढ़ सकती हैं.
कई कंपनियों में छंटनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने भी अपने रोबोटिक्स डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें कम से कम 100 व्हाइट-कॉलर नौकरियां प्रभावित हुई हैं. इससे पहले जनवरी में कंपनी ने करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की थी. वहीं, अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल भी अपने एआई डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाने के लिए 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.