MSME Loans : सरकारी बैंकों ने चालू वित्तवर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक 9 महीने के दौरान 52 हजार करोड़ रुपये का लोन डिजिटल तरीके से बांट दिया है. यह लोन एमएसएमई सेक्टर की कंपनियों के डिजिटल तरीके से किए गए असेसमेंट पर बांटे गए हैं.
वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह कर्ज मूल्यांकन मॉडल उपलब्ध डिजिटल और सत्यापन योग्य डेटा के तहत जारी किया गया है. यह सभी कर्ज आवेदनों के लिए निष्पक्ष निर्णय प्रक्रिया का उपयोग करते हुए एमएसएमई ऋण मूल्यांकन के लिए स्वचालित मार्ग तैयार करता है. यह मॉडल बैंक के मौजूदा ग्राहकों (ईटीबी) के साथ ही नए एमएसएमई उधारकर्ताओं (एनटीबी) दोनों के लिए मॉडल आधारित ऋण सीमा का आकलन करता है.
वित्त मंत्रालय ने क्या बताया
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक अप्रैल से 31 दिसंबर, 2025 के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा डिजिटल ऋण मूल्यांकन कार्यक्रमों के तहत 52,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के 3.96 लाख से अधिक एमएसएमई ऋण आवेदनों को स्वीकृति दी गई है. इस मॉडल द्वारा केवाईसी प्रमाणीकरण, मोबाइल और ईमेल सत्यापन, जीएसटी डेटा विश्लेषण, बैंक स्टेटमेंट विश्लेषण (अकाउंट एग्रीगेटर के माध्यम से), आयकर रिटर्न (आईटीआर) सत्यापन और क्रेडिट सूचना कंपनियों (सीआईसी) के डेटा का उपयोग करके जांच, धोखाधड़ी की पहचान आदि के लिए डिजिटल ‘फुटप्रिंट्स’ का उपयोग किया जाता है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.