आमतौर पर मुंबई के कफ परेड या नरीमन पॉइंट जैसे इलाकों में रहने का मतलब है हजारों रुपये का मासिक मेंटेनेंस चार्ज. लेकिन जॉली मेकर के निवासियों को न केवल मेंटेनेंस से मुक्ति मिली हुई है, बल्कि उन्हें पैसे भी मिलते हैं.
ख़बरें फटाफट
यहां के होमओनर्स को सालाना 2.5 लाख रुपये तक मिलते हैं.
नई दिल्ली. मुंबई जैसे शहर में जहां घर खरीदना तो दूर, महीने का मेंटेनेंस भरना भी आम आदमी के पसीने छुड़ा देता है, वहां एक ऐसी सोसायटी भी है जो अपने निवासियों से मैंटेनेंस चार्ज नहीं लेती, बल्कि यहां रहने वालों को ही हर साल पैसे देती है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढा. दक्षिण मुंबई की एक पॉश हाउसिंग सोसायटी अपने फ्लैट मालिकों को हर साल करीब 2.5 लाख रुपये का भुगतान करती है. यह सोसायटी है जॉली मेकर (Jolly Maker) टावर. इस सोसायटी को लेकर एक दिलचस्प वीडियो एक्स पर पेटीएम संस्थापकविजय शेखर शर्मा ने शेयर किया है.
आमतौर पर मुंबई के कफ परेड या नरीमन पॉइंट जैसे इलाकों में रहने का मतलब है हजारों रुपये का मासिक मेंटेनेंस चार्ज. लेकिन जॉली मेकर के निवासियों के लिए यह शब्द शब्दकोश से बाहर है. यहां रहने वाले खुशकिस्मत लोगों को न केवल मेंटेनेंस से मुक्ति मिली हुई है, बल्कि हाउसिंग सोसायटी साल के अंत में उन्हें भारी-भरकम ‘डिविडेंड’ भी चेक के रूप में थमाती है. यह किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन दक्षिण मुंबई के इस प्रतिष्ठित टावर में यह हकीकत है.