केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर बताया कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) चला रही है. इस योजना के तहत हर साल एक लाख युवाओं को 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज और बिना गारंटी लोन दिया जाता है, साथ ही 10% सब्सिडी भी मिलती है. इस स्कीम का उद्देश्य पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी के बजाय खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस योजना से आपको भी लोन मिल सकता है. इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे शुरू किया है ताकि पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में न भटकें, बल्कि खुद का बिजनेस शुरू करके आत्मनिर्भर बनें. ये स्कीम युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए है. इसमें इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर के छोटे प्रोजेक्ट्स के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त है और कोई गारंटी या कोलेटरल नहीं लगता. अगर कोई युवा पहले लोन को 4 साल में समय पर चुकाता है तो आगे बड़ा लोन भी मिल सकता है और एक्स्ट्रा सब्सिडी भी. सरकार का लक्ष्य है कि अगले 10 साल में 10 लाख युवा उद्यमी तैयार हों. हर साल 1 लाख युवाओं को मदद मिले.
MYUVA योजना से मिलते हैं कई फायदे
ये स्कीम बहुत खास है क्योंकि आजकल युवाओं में बेरोजगारी की समस्या बड़ी है. नौकरी मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में खुद का छोटा बिजनेस शुरू करना अच्छा रास्ता है. ये लोन बिना ब्याज के मिलता है तो चुकाने का बोझ कम रहता है. 10 प्रतिशत सब्सिडी मिलने से पैसा बचता है. इससे युवा दुकान, सर्विस सेंटर, छोटी फैक्ट्री या कोई भी प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. इससे न सिर्फ खुद की कमाई होती है बल्कि दूसरे लोगों को भी रोजगार मिलता है. उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में ये स्कीम अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाती है. अमित शाह ने कहा कि ये युवाओं को सशक्त बनाने का तरीका है.
इस स्कीम के पहला फायदा है कि कोई ब्याज नहीं लगता तो महीने का EMI सिर्फ मूल राशि का होता है. दूसरा फायदा है कि कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती. तीसरा फायदा है कि 10 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है जो सरकार देती है. चौथा फायदा है कि अगर समय पर चुकाया तो आगे ज्यादा लोन और सब्सिडी मिल सकती है और पांचवां बेनेफिट है कि ट्रेनिंग वाले युवाओं को प्राथमिकता मिलती है. जैसे विश्वकर्मा योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट या स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग ली हो तो आसानी से लोन मिल जाता है. अब तक 1.3 लाख युवाओं को 5,322 करोड़ का लोन मिल चुका है, जो दिखाता है कि स्कीम काम कर रही है.
कैसे करें आवेदन ?
- ये पूरी तरह ऑनलाइन प्रोसेस है. उत्तर प्रदेश के एमएसएमई विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट msme.up.gov.in या diupmsme.upsdc.gov.in पर जाएं.
- वहां MYUVA या मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करें. अपना लॉगिन बनाएं. फिर फॉर्म भरें.
- इसमें नाम, उम्र, एजुकेशन, प्रोजेक्ट डिटेल्स, बैंक अकाउंट आदि डालनी होती हैं.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, हाई स्कूल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और फोटो अपलोड करें.
- आवेदन जमा करने के बाद डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर (DIC) या बैंक में वेरिफिकेशन होता है.
- अप्रूवल मिलने पर लोन बैंक से मिल जाता है. उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश का रहने वाला होना जरूरी है. न्यूनतम पढ़ाई 8वीं या 10वीं पास. कोई बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए.
ये स्कीम युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इस स्कीम से सरकार युवाओं को सपोर्ट कर रही है ताकि वे नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनें. अगर आपको भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आवेदन कर सकते हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.