MC Exclusive: सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) की बोर्ड मीटिंग शनिवार (17 जनवरी) को हो रही है, जिसमें नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को ट्रस्टी बनाने की संभावना बहुत ज्यादा है।
सूत्रों के मुताबिक, पहले योजना थी कि नेविल टाटा और भास्कर भट्ट दोनों को सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) में शामिल किया जाए. लेकिन अब बदली रणनीति के तहत SRTT में सिर्फ नेविल टाटा के नाम को आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि भास्कर भट्ट का नाम इस ट्रस्ट के लिए अभी टाल दिया गया है.
भास्कर भट्ट टाटा ग्रुप के सबसे सम्मानित प्रोफेशनल्स में गिने जाते हैं. उनकी अगुवाई में टाइटन कंपनी ने तेज ग्रोथ और मजबूत ब्रांड पहचान बनाई. इसके बावजूद, मौजूदा बैठक में उनका नाम एजेंडे में शामिल नहीं है।
नवंबर की बैठक से जुड़ा विवाद
इस पूरे घटनाक्रम की जड़ नवंबर में हुई पिछली बैठकों से जुड़ी है. उस समय सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने नेविल टाटा और भास्कर भट्ट दोनों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी. लेकिन सर रतन टाटा ट्रस्ट की बैठक में कुछ आपत्तियों के चलते यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया. बताया जाता है कि ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने एजेंडा पेश करने के तरीके पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद SRTT में इन नियुक्तियों पर फैसला नहीं हो सका. नतीजतन, उस दौर में न तो नेविल टाटा और न ही भास्कर भट्ट को SRTT में जगह मिल पाई.
ट्रस्ट्स के भीतर बदलते समीकरण
यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे पहले तक नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन को ट्रस्ट्स के भीतर एक ही पक्ष में माना जा रहा था. लेकिन अब नेविल टाटा की SRTT में एंट्री को लेकर श्रीनिवासन की भूमिका से संकेत मिल रहे हैं कि अंदरूनी समीकरण बदल सकते हैं.
टाटा संस में SRTT और SDTT की करीब दो-तिहाई हिस्सेदारी
गौरतलब है कि सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट दोनों मिलकर टाटा संस में करीब दो-तिहाई हिस्सेदारी रखते हैं. ऐसे में इन ट्रस्ट्स में ट्रस्टियों की नियुक्ति सीधे तौर पर 350 अरब डॉलर के टाटा ग्रुप के गवर्नेंस और भविष्य की दिशा को प्रभावित करती है. शनिवार की बैठक का नतीजा इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है. हालांकि, इस पूरे मुद्दे पर टाटा ट्रस्ट्स ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.