Ola Uber Rapido Strike Live Updates: ओला, उबर और रैपिडो के लाखों ड्राइवरों ने 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. यह हड़ताल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में सबसे ज्यादा असर डाल स…और पढ़ें
Ola Uber Rapido Strike Live: देश की पहली सहकारी टैक्सी ‘भारत टैक्सी’ के लॉन्च होने के ठीक अगले दिन ओला, उबर और रैपिडो जैसे बड़े ऐप-आधारित कैब प्लेटफॉर्म के लाखों ड्राइवरों ने 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. यह हड़ताल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में सबसे ज्यादा असर डाल सकती है, जहां रोजाना लाखों लोग इन ऐप्स पर निर्भर रहते हैं. यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि ड्राइवर ऐप से लॉगआउट करके काम बंद कर देंगे.
Ola Uber Rapido Strike Today: TGPWU ने शेयर किया ट्वीट
February 7, 202608:16 IST
Ola Uber Rapido Strike Live: सरकार से की न्यूनतम किराया तय करने की मांग
Ola Uber Rapido Strike Live: ऐप आधारित टैक्सी और बाइक टैक्सी सेवाओं से जुड़े संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकारों से एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर चलने वाली सेवाओं के लिए न्यूनतम किराया तय करने की मांग की है. यूनियनों का कहना है कि ओला, उबर, रैपिडो, पोर्टर सहित अन्य एग्रीगेटर कंपनियों के ऑटो, कैब और बाइक टैक्सी चालकों के लिए न्यूनतम बेस फेयर ड्राइवर यूनियनों से परामर्श करके निर्धारित की जाए. इसके अलावा यूनियनों ने निजी वाहनों के सवारी ढोनी पर रोक लगाने की भी मांग की है. उनका कहना है कि जिन वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है, उन्हें अनिवार्य रूप से कमर्शियल श्रेणी में परिवर्तित किया जाना चाहिए ताकि नियमों का समान रूप से पालन हो सके.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.