Jaisalmer Train Schedule: जैसलमेर रेलवे यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को समय सारणी और वैकल्पिक रूट की जानकारी देने की चेतावनी दी है. यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है. यात्रा करने वाले लोग अपनी योजना में बदलाव कर सकते हैं और रेलवे द्वारा जारी समय सारणी और मार्गों की समीक्षा कर सकते हैं.
Jaisalmer train schedule,
जोधपुर मंडल के जैसलमेर यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने ब्लॉक लिया है जिसके कारण आगामी दिनों में रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इस दौरान यात्रियों की सुविधा व सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी जबकि कुछ ट्रेनों को रीशड्यूल या रेगुलेट किया गया है. जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मुताबिक गाडी संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 25.02.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा पोकरण तक ही संचालित होगी यानी यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
इसी तरह गाडी संख्या 20491 जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा दिनांक 26.02.26 को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी. यह रेलसेवा जैसलमेर – पोकरण स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. वही गाडी संख्या 14704 लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 26.02.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा श्रीभादरिया लाठी तक ही संचालित होगी. यह रेलसेवा श्रीभादरिया लाठी – जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
गाडी संख्या 74844 भगत की कोठी-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 26.02.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा थईयात हमीरा तक ही संचालित होगी. यह रेलसेवा श्रीथईयात हमीरा – जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. वही गाडी संख्या 14704 लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 20.02.26 व 25.02.26 को लालगढ स्टेशन से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी और आवश्यकतानुसार मार्ग में रेगुलेट रहेगी.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेंवे ताकि असुविधा से बचा जा सके. तकनीकी कार्य पूर्ण होने के बाद रेल सेवाएं पुनः सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.