Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दिखी और इसका असर देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखा.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 2 पैसे सस्ता होकर 94.88 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 3 पैसे गिरा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है. आज गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे गिरकर 94.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे बढ़कर 87.81 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 11 पैसे गिरावट के साथ 105.47 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 11 पैसे गिरावट के साथ 91.71 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तगड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव 1.87 डॉलर गिरकर 64.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी 1.74 डॉलर गिरकर 60.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.88 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.44 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.