Petrol-Diesel Price : इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध से दुनियाभर में तेल संकट बढ़ता ही जा रहा है और इसके साथ ही क्रूड की कीमतों में भी आग लगी हुई है. ब्रेंट क्रूड का भाव तो ग्लोबल मार्केट में 103 डॉलर के भी पार चला गया है, जिसका असर सोमवार को खुदरा बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिखा.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 94.89 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 22 पैसे चढ़कर 88.03 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 89 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 83 पैसे गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 95.44 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 13 पैसे गिरावट के साथ 87.90 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली गिरावट के साथ 103.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी थोड़ा नीचे आया है और 98 डॉलर प्रति बैरल के भाव से थोड़ा ऊपर चल रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.44 रुपये और डीजल 87.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.89 रुपये और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.