पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के बोर्ड ने रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (REC) के साथ मर्जर को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है. बजट में वित्त मंत्री ने रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान किया था.
PFC ने REC को गोद लिया, अब दोनों होंगे एक!
नई दिल्ली. पावर सेक्टर की सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (REC) में सरकार के 52.63 फीसदी हिस्सेदारी को खरीद लिया है. पीएफसी के बोर्ड ने आरईसी के साथ मर्जर के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी दे दी है. ये ऐलान बाजार बंद होने के बाद आए हैं. हालिया बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएफसी और आरईसी के रीस्ट्रक्चरिंग की योजना की घोषणा की थी ताकि पावर सेक्टर में सरकारी NBFC कंपनियां बड़ी और ज्यादा कुशल बन सकें.
About the Author
विनय कुमार झाप्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें