India US Trade Deal Live: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज संसद में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार का पक्ष रखेंगे. वे दोपहर 12 बजे लोकसभा और 2 बजे राज्यसभा में इस समझौते के फायदे और अहम पहलुओं पर बयान देंगे, यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि विपक्ष इस डील को लेकर सवाल उठा रहा है और चर्चा की मांग कर रहा है. पीयूष गोयल अपने बयान में टैरिफ घटने से निर्यात बढ़ने, एमएसएमई, कपड़ा, ज्वेलरी जैसे लेबर-इंटेंसिव सेक्टर को होने वाले लाभों को विस्तार से समझा सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
India US Trade Deal Live: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज संसद में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बयान देने वाले हैं. लोकसभा में दोपहर 12 बजे वे इस समझौते के बारे में सरकार का पक्ष रखेंगे. यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि विपक्ष ट्रेड डील को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है. पीयूष गोयल डील के फायदों, जैसे टैरिफ कम होने से निर्यात बढ़ने और एमएसएमई तथा लेबर इंटेंसिव सेक्टर जैसे कपड़ा, ज्वेलरी को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से इस बयान में बता सकते हैं.