Punjab National Bank Debit Card: पीएनबी RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट है. अब 1 अप्रैल 2026 से फ्री घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस बंद हो जाएगा. 15 अप्रैल 2026 से यह सुविधा तभी मिलेगी जब पिछले तीन महीने में कार्ड से कम से कम 5000 रुपये का खर्च किया गया हो. यानी अब लाउंज एक्सेस कार्ड के इस्तेमाल पर निर्भर होगा, पहले की तरह बिना शर्त फ्री नहीं मिलेगा. अन्य कार्ड्स जैसे रूपे सिलेक्ट या अन्य वेरिएंट्स के नियम अलग हैं या फिर यही रहेंगे, ये आपको बताते हैं.
अब बैंक ने नियम बदल दिए हैं. 15 अप्रैल 2026 से यह लाउंज एक्सेस फिर से मिलेगा लेकिन शर्तों के साथ. अगर पिछले तिमाही यानी तीन महीने में आपने इस कार्ड से कम से कम 5000 रुपये का खर्च किया होगा तो ही आपको घरेलू एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री मिलेगी. मतलब फ्री नहीं रहेगा, बल्कि आपके कार्ड यूज पर निर्भर करेगा.
इस रकम से कम हुआ खर्च तो नहीं मिलेगा लाउंज एक्सेस
बैंक ने कहा है कि यह बदलाव कार्ड के ज्यादा इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. कोई नया चार्ज नहीं लगेगा, बस खर्च की यह न्यूनतम शर्त पूरी करनी होगी. अगर पिछले तीन महीने में 5000 रुपये से कम खर्च हुआ तो लाउंज में नहीं जा पाएंगे. पीएनबी ने अपने ग्राहकों को आधिकारिक तौर पर अलर्ट किया है. बैंक की वेबसाइट और स्टेटमेंट में यह जानकारी दी गई है कि ग्राहक जरूरी कार्रवाई करें. अगर आप नियमित रूप से इस कार्ड से शॉपिंग, बिल पेमेंट या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो 5000 रुपये की शर्त आसानी से पूरी हो जाएगी और आपको लाउंज का फायदा मिलता रहेगा. लेकिन अगर कार्ड कम यूज करते हैं तो अब लाउंज एक्सेस नहीं मिलेगा.
यह बदलाव सिर्फ RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर लागू है. अन्य कार्ड्स जैसे रूपे सिलेक्ट या अन्य वेरिएंट्स के नियम अलग हो सकते हैं, इसलिए ग्राहकों को अपनी कार्ड डिटेल्स चेक करनी चाहिए. यह सुविधा एयरपोर्ट पर यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाती थी. कई बैंक पहले से ही ऐसे नियम लागू कर चुके हैं जहां लाउंज एक्सेस खर्च पर निर्भर होता है. पीएनबी के ग्राहक अगर ज्यादा ट्रैवल करते हैं तो कार्ड से रोजमर्रा के छोटे-मोटे खर्च बढ़ा सकते हैं ताकि शर्त पूरी रहे. अगर नहीं तो अन्य विकल्प देख सकते हैं जैसे क्रेडिट कार्ड या ऐसे डेबिट कार्ड जो अभी भी फ्री या आसान शर्तों पर लाउंज देते हैं. यह छोटा बदलाव है, लेकिन उन लोगों के लिए अहम जो इस फ्री बेनिफिट पर निर्भर थे. आप इसके बारे में बाकि डिटेल्स बैंक की वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं.
पीएनबी के अलावा इन बैकों ने भी किए बदलाव
1 फरवरी 2026 से, ICICI बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर BookMyShow के जरिए मिलने वाली फ्री मूवी सुविधा बंद कर दिए हैं. हालांकि, बैंक कई कार्ड वेरिएंट्स पर ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस खर्च पर मिलने वाले रिवार्ड पॉइंट्स जारी रखेगा और उन्हें बेहतर बनाएगा.
इसी दिन HDFC बैंक भी अपने क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम में बदलाव किया. बैंक अपने Infinia मेटल क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट रिडेम्पशन नियम बदला है और अब इन पॉइंट्स को महीने में अधिकतम पांच बार ही इस्तेमाल किया जा सकेगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.