PNB Scam: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम में हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाइयों की मुश्किलों बढ़ने वाली है. दरअसल, ईडी ने नीशल और नेहल मोदी को ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ (FEO) घोषित करने के लिए मुंबई की एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है.
लंदन की जेल में बंद है नीरव मोदी
अगर अदालत किसी आदमी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर देती है, तो उसकी भारत और विदेश में मौजूद संपत्तियों को जब्त या कुर्क किया जा सकता है. एंफोर्समेंट डायरेक्टरेट का आरोप है कि नेहल मोदी ने फर्जी कंपनियों और विदेशों में लेनदेन के जरिए बड़ी रकम को छिपाने और इधर-उधर करने में नीरव मोदी की मदद की. वहीं, नीशल मोदी पर आरोप है कि उन्होंने दुबई में बनाई गई फर्जी कंपनियों में डमी पार्टनर नियुक्त किए और कुछ कंपनियों में हस्ताक्षरकर्ता या लाभार्थी रहे.
2025 में अमेरिका में गिरफ्तार हुआ था नेहल मोदी
नेहल मोदी को 2025 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और वह भारत लाए जाने (प्रत्यर्पण) के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है. ईडी ने नीरव मोदी की कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों आदित्य नानावटी और संदीप मिस्त्री को भी भगोड़ा घोषित करने की मांग की है.
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी है PNB स्कैम का मुख्य आरोपी
पीएनबी स्कैम में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर 23,780 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) और विदेशी लेटर ऑफ क्रेडिट (FLC) के जरिए निकालने का आरोप है. 2019 में अदालत नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर चुकी है, जबकि मेहुल चोकसी के खिलाफ ईडी की अर्जी अभी लंबित है.
लंदन की जेल में बंद है नीरव मोदी
इस समय नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है, जबकि मेहुल चोकसी भी प्रत्यर्पण की कार्रवाई का सामना कर रहा है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.