Last Updated:
Post Office RD Scheme: मेहनत से कमाए गए पैसों को सुरक्षित निवेश करना और पक्का रिटर्न पाना हर किसी की चाहत होती है. बाजार में चाहे जितनी भी नई स्कीमें आ जाएं, लेकिन हमारे दादा-परदादा के जमाने से लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा पोस्ट ऑफिस की योजनाओं पर ही है.
सीधे सरकार की गारंटी होने की वजह से यहां पैसे में कभी धोखा नहीं होता. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) स्कीम के बारे में बता रहे हैं. इसमें अगर आप हर महीने सिर्फ 3,500 रुपये जमा करते हैं, तो 5 साल में आपको करीब 2.5 लाख रुपये मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल.

पोस्ट ऑफिस सिर्फ चिट्ठी डालने की जगह नहीं है, बल्कि ये एक मिनी बैंक की तरह है. यहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए अलग-अलग सेविंग्स प्लान मौजूद हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), किसान विकास पत्र, मंथली इनकम स्कीम (MIS) जैसी कई योजनाएं यहां मिलती हैं. लेकिन मिडिल क्लास लोगों के लिए सबसे आसान और बेहतर तरीका पैसे जमा करने का है ये RD (Recurring Deposit) स्कीम.

आरडी का मतलब है रिकरिंग डिपॉजिट. इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम जमा करने की जरूरत नहीं होती. हर महीने तय तारीख को एक छोटी राशि फिक्स करके जमा करनी होती है. यह स्कीम बैंकों में भी होती है, लेकिन पोस्ट ऑफिस आरडी सबसे बेहतर मानी जाती है क्योंकि यहां ब्याज दर थोड़ी ज्यादा होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस स्कीम को शुरू करने के लिए आपको हजारों रुपये की जरूरत नहीं है. सिर्फ 100 रुपये से भी आप खाता खोल सकते हैं. क्या लिमिट सिर्फ इतनी ही है? बिल्कुल नहीं. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, आप अपनी क्षमता के अनुसार जितना चाहें जमा कर सकते हैं. लेकिन एक शर्त है कि आरडी शुरू करने से पहले आपके पास पोस्ट ऑफिस में एक सामान्य सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए.

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में फिलहाल सालाना 6.7% की शानदार ब्याज दर मिल रही है. यह ब्याज हर तीन महीने (त्रैमासिक) में आपके खाते में जोड़ दिया जाता है. इसी वजह से कंपाउंडिंग के हिसाब से आपकी जमा राशि आपकी उम्मीद से ज्यादा तेजी से बढ़ती है.

अब असली हिसाब देखते हैं. अगर आप हर महीने ठीक से 3,500 रुपये आरडी में जमा करते हैं तो क्या होगा? 5 साल यानी 60 महीनों में आपके जेब से कुल 2,10,000 रुपये जमा होंगे. लेकिन 6.7% ब्याज के हिसाब से आपको कुल 39,776 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेंगे. यानी 5 साल पूरे होने पर आपको मूलधन और ब्याज मिलाकर कुल 2,49,776 रुपये मिलेंगे.

बीच में अगर कोई परेशानी आ जाए तो पैसे कैसे जुटाएं इसकी चिंता मत करें. इस आरडी स्कीम में लोन की सुविधा भी है. लेकिन आपको अकाउंट खोलने के बाद कम से कम 1 साल (12 महीने) पूरे करने होंगे और 12 किस्तें सही तरीके से जमा करनी होंगी. तब आप अब तक जमा किए गए कुल पैसे में से 50% तक की रकम लोन के रूप में ले सकते हैं. इस लोन को आप एक बार में या आसानी से महीने की किस्तों (EMI) में वापस कर सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की समय सीमा 5 साल (60 महीने) है. लेकिन अगर 5 साल पूरे होने के बाद आपको वह पैसा निकालना पसंद नहीं है और आप उसमें और पैसे जोड़ना चाहते हैं, तो आप इसे आराम से अगले 5 सालों तक बढ़ा सकते हैं. अगर आप पहले से प्लानिंग करें तो अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी या किसी और बड़े खर्च के लिए यह आरडी का पैसा बहुत काम आ सकता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.