पहले जहां कुछ कार्ड्स पर रोजाना 1 लाख रुपये तक कैश निकाल सकते थे, अब वो घटकर 50 हजार रुपये हो जाएगा. इसी तरह कुछ हाई-एंड कार्ड्स पर 1.5 लाख से घटकर 75 हजार रुपये रह जाएगा. लेकिन बाकी सभी डेबिट कार्ड्स की लिमिट में कोई बदलाव नहीं है. साथ ही पीओएस यानी दुकानों पर पेमेंट, ई-कॉमर्स और कॉन्टैक्टलेस ट्रांजेक्शन की लिमिट भी पहले जैसी रहेगी.
किन कार्ड्स पर होगा असर?
पहले कैटेगरी में जिन कार्ड्स पर लिमिट 1 लाख से घटकर 50 हजार हो रही है उनमें शामिल हैं – RuPay एनसीएमसी प्लेटिनम डोमेस्टिक डेबिट कार्ड (NCMC Platinum Domestic Debit Card), रुपे एनसीएमसी प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड (RuPay NCMC Platinum International Debit Card), रुपे वुमेन पावर प्लेटिनम डेबिट कार्ड(RuPay Women Power Platinum Debit Card), रुपे पीएनबी पलाश डेबिट कार्ड(RuPay PNB Palaash Debit Card – Recycled PVC Debit Card) जो रिसाइकल्ड पीवीसी वाला है, रुपे बिजनेस प्लेटिनम एनसीएमसी डेबिट कार्ड (RuPay Business Platinum NCMC Debit Card), मास्टरकार्ड प्लेटिनम डेबिट कार्ड(MasterCard Platinum Debit Card), वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड(VISA Gold Debit Card) और पीएनबी मास्टरकार्ड प्लेटिनम राइज (PNB MasterCard Platinum Rise).
दूसरी कैटेगरी में जिन कार्ड्स पर लिमिट 1.5 लाख से घटकर 75 हजार रुपये हो रही है उनमें हैं – RuPay सेलेक्ट डेबिट कार्ड, पीएनबी रुपे सेलेक्ट नियो, पीएनबी RuPay सेलेक्ट एक्सेल, वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड और मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड.
कैसे रीसेट करें लिमिट?
पीएनबी ने ग्राहकों को बताया है कि अगर आपको ज्यादा लिमिट चाहिए तो आप इसे खुद सेट या रीसेट कर सकते हैं. लेकिन ये नई लिमिट के अंदर ही होगा. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप पीएनबी वन, आईवीआर या व्हाट्सएप बैंकिंग से ये काम किया जा सकता है. इंटरनेट बैंकिंग के लिए सबसे पहले लॉगिन करें, वैल्यू एडेड सर्विसेज में डेबिट कार्ड पर्सनलाइजेशन चुनें. फिर अकाउंट नंबर और सर्विस जैसे एटीएम लिमिट चुनें. कार्ड डिटेल्स डालें, नई लिमिट डालें, ओटीपी से कन्फर्म करें. सफल होने पर मैसेज आ जाएगा.
पीएनबी वन ऐप से भी आसान है. ऐप ओपन करें, सर्विसेज में डेबिट कार्ड्स चुनें. फिर अपडेट एटीएम लिमिट या दूसरी लिमिट पर क्लिक करें. अकाउंट और कार्ड चुनें, करंट लिमिट देखें, नई लिमिट डालें और ट्रांजेक्शन पासवर्ड से कन्फर्म करें. लिमिट अपडेट हो जाएगी. ये बदलाव ग्राहकों के लिए थोड़ा असर डाल सकता है, खासकर जो बड़े अमाउंट में कैश निकालते हैं. लेकिन बैंक का कहना है कि डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने और सिक्योरिटी के लिए ये जरूरी है. बैंक ने साफ कहा है कि बाकी ट्रांजेक्शन जैसे ऑनलाइन या दुकान पर पेमेंट में कोई बदलाव नहीं है. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा डिजिटल तरीके अपनाना बेहतर होगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.