सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,450 प्रति 10 ग्राम, जेवराती सोना ₹1,45,390 और 22 कैरेट सोना ₹1,39,300 प्रति 10 ग्राम रहा. गुरुवार को इसके उलट बाजार में तेजी देखी गई थी. उस दिन शुद्ध चांदी ₹3,07,400 प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,880 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था.यानी 24 घंटे के भीतर ही बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव
शादी-विवाह और निवेश की मांग के चलते कीमत में हो रहे बदलाव
सरार्फा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की गतिविधियों का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है, आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए ग्राहकों को खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांच लेना चाहिए.
बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-विवाह के सीजन और निवेश की मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है. कई लोग गिरावट को खरीदारी का अच्छा मौका मान रहे हैं, वहीं कुछ ग्राहक अभी और भाव कम होने का इंतजार कर रहे हैं. सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों की सलाह है कि आम लोग भाव की रोजाना अपडेट लेते रहें और जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें, ताकि उतार-चढ़ाव का नुकसान न उठाना पड़े.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.