Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव के बाद अब कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है. रविवार को जहां चांदी की कीमतों में करीब 3000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और सोना भी करीब 1000 रुपये सस्ता हुआ था, वहीं सोमवार को बाजार खुलने पर सोना-चांदी के दाम लगभग स्थिर बने रहे. इससे सर्राफा कारोबारियों और ग्राहकों ने कुछ राहत की सांस ली है. सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजस्थान में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,52,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी रही.वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत भी करीब 2,51,500 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही.
सोने के भाव में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला. 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास बनी रही. 23 कैरेट जेवराती सोने की कीमत करीब 1,48,705 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,42,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को अतिरिक्त 3 प्रतिशत जीएसटी भी देना होता है, जिससे ज्वेलरी खरीदते समय अंतिम कीमत थोड़ी बढ़ जाती है. आप को बता दें कि कि रविवार को चांदी की कीमतों में करीब 3000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी. इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,55,800 रुपये प्रति किलो थी. अचानक आई इस गिरावट के बाद सोमवार को बाजार में भाव स्थिर हो गए और बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी सोना-चांदी के भाव लगभग एक जैसे बने रहे.राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,56,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. जोधपुर में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,56,800 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इसी तरह
कोटा में भी शुद्ध चांदी करीब 2,56,800 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना लगभग 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास रहा. उदयपुर शहर में भी सर्राफा बाजार में सोमवार को भाव लगभग स्थिर रहे. यहां शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,56,000 रुपये प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.
बाजार स्थिर रहने से ग्राहकों को मिली राहत
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण पिछले कुछ दिनों से कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि सोमवार को बाजार में स्थिरता रहने से यह संकेत मिल रहा है कि फिलहाल कीमतें इसी स्तर के आस-पास रह सकती हैं. वहीं आने वाले दिनों में शादी-विवाह के सीजन के चलते बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है.