रविवार को शुद्ध चांदी की कीमत घटकर ₹3,56,600 प्रति किलो पर पहुंच गई. वहीं 18 कैरेट चांदी के भाव भी कम होकर करीब ₹3,25,000 प्रति किलो दर्ज किए गए. सोने के दामों में भी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोना ₹1,63,000 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,56,000 और 22 कैरेट सोना ₹1,49,600 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी का भुगतान करना होगा.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
ग्राहक अभी और गिरावट का कर रहे इंतजार
बाजार में सोने और चांदी को लेकर पूछताछ तो खूब हो रही है, लेकिन खरीदारी न के बराबर है. कई ग्राहक पहले खरीदे गए महंगे गहनों और निवेश को लेकर जानकारी लेते नजर आए, जबकि नए सौदे बहुत कम हुए. शादी-ब्याह का सीजन होने के बावजूद बाजार में पहले जैसी रौनक नहीं है. ज्वेलर्स का कहना है कि ग्राहक अभी और गिरावट की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं. रविवार की गिरावट ने बाजार में हलचल तो बढ़ा दी है, लेकिन खरीदारी फिलहाल ठहराव के दौर में बनी हुई है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.