Budget 2026 Live Streaming: केंद्रीय बजट 2026-27 रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश किया जाएगा. आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण कब शुरू होगा? आप केंद्रीय बजट 2026 को घर बैठे कहां, कब और कैसे LIVE देख सकते हैं.
बजट में सरकार का मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमोबाइल, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर रहेगा. साथ ही, कृषि, एमएसएमई (MSME), रेलवे और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए बड़े आवंटन की उम्मीद है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दी जा सके और शहरी विकास को नई दिशा मिल सके.
कहां और कैसे देखें बजट का सीधा प्रसारण?
केंद्रीय बजट 2026 का सीधा प्रसारण कल, 1 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा. अगर आप वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लाइव देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- संसद टीवी: यूट्यूब चैनल और टीवी पर लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही का लाइव फीड कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगा.
- दूरदर्शनः नेशनल चैनल पर एक्सपर्ट के विश्लेषण के साथ सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
- आधिकारिक वेबसाइट: indiabudget.gov.in पर जाकर आप न केवल वीडियो देख सकते हैं, बल्कि बजट के पूरे दस्तावेज (PDF) भी डाउनलोड कर सकते हैं. बजट की पूरी डिजिटल कॉपी ‘Union Budget Mobile App’ पर भी उपलब्ध होगी.
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म: वित्त मंत्रालय और PIB के आधिकारिक फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पेजों पर भी लाइव फीड होस्ट किया जाएगा.
29 जनवरी को पेश हुआ था इकोनॉमिक सर्वे
बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था का वार्षिक लेखा-जोखा ‘इकोनॉमिक सर्वे 2026’ को 29 जनवरी को संसद में पेश किया गया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे दोपहर 12 बजे लोकसभा में और फिर राज्यसभा में पेश किया था. इसके बाद दोनों सदनों को 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. इकोनॉमिक सर्वे के बाद मीडिया ब्रीफिंग के दौरान देश के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा था कि अगले 25 सालों में जब भारत की प्रति व्यक्ति आय 20,000 डॉलर हो जाएगी, तो भारब में इंपोर्ट और भी बढ़ेगा. मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के बेहतर होने और भूमि सुधारों से भारत में 7.5 फीसदी की ग्रोथ रेट हासिल करने की क्षमता है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.