Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी की कीमत में करीब 3000 रुपये प्रति किलो तक की कमी आई, जबकि सोना लगभग 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शुद्ध चांदी का भाव 2 लाख 57 हजार 700 रुपये प्रति किलो रहा. वहीं 24 कैरेट सोना 1 लाख 58 हजार 250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. कीमतों में आई गिरावट के बाद बाजार में ग्राहकों की हलचल बढ़ने की उम्मीद है.
गोल्ड प्राइज
सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोने की कीमत 1 लाख 51 हजार 920 रुपये दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 590 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगा.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों को मिली राहत
सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक इंद्र सिंह मेहता का कहना है कि पिछले कुछ समय से सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हाल ही में कीमतों में तेजी के बाद अब थोड़ी गिरावट आई है. हालांकि उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हालात और बाजार की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में फिर से उछाल आ सकता है.
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही गतिविधियों का सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है. ऐसे में निवेशक और ग्राहक दोनों ही बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों को कुछ राहत जरूर मिली है और आने वाले दिनों में बाजार की दिशा वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर करेगी.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.