वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार 400 रुपये दर्ज किया गया. चांदी के भाव में भले ही आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन लगातार ऊंचे दाम बने रहने से आम ग्राहकों की जेब पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 55 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. इसके अलावा 23 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 615 रुपये दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1 लाख 43 हजार 380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त रूप से देना होगा, जिससे कुल खरीद लागत और बढ़ जाती है.
जयपुर सर्राफा बाजार में आज भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी द्वारा जारी भावों के अनुसार 999 चांदी की कीमत शनिवार के मुकाबले 8 हजार रुपये की भारी उछाल के साथ 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. वहीं सोने में भी मामूली बढ़त देखी गई है जिसके तहत 24 कैरेट सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट जेवराती सोना 1 लाख 50 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
चांदी के दामों में फिलहाल स्थिरता बरकरार
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और निवेशकों की मांग के कारण भावों में यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है. त्योहार और शादी सीजन नजदीक होने के बावजूद ऊंचे दामों की वजह से बाजार में अपेक्षित रौनक फिलहाल नजर नहीं आ रही है. चांदी के दामों में फिलहाल स्थिरता जरूर आई है, लेकिन ऊंची कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी को लेकर अभी भी असमंजस में हैं. सर्राफा बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.