सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,66,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोने की कीमत ₹1,59,360 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,610 प्रति 10 ग्राम रही. इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी चुकानी होगी. अगर ठीक एक दिन पहले के भावों पर नजर डालें तो सोमवार को आई तेजी और भी साफ दिखाई देती है. सोमवार को शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,68,000 प्रति किलो थी, जो मंगलवार को सीधे ₹15 हजार बढ़ गई. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को ₹1,60,000 के आस-पास बताया गया, जिसमें मंगलवार को करीब ₹6 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी सोने-चांदी के भाव अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,90,000 प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,70,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. जोधपुर में शुद्ध चांदी ₹2,81,000 रही और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,68,900 दर्ज की गई. लेकसिटी उदयपुर में भी सर्राफा बाजार गर्म नजर आया. यहां शुद्ध चांदी ₹2,88,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,68,000 प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,87,500 और 24 कैरेट सोना ₹1,68,000 दर्ज किया गया.
खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांच लें
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझान, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी बनी हुई है. आने वाले दिनों में भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में विशेषज्ञ ग्राहकों को सलाह दे रहे हैं कि खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांच लें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.