सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,880 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,47,725 और 22 कैरेट सोना ₹1,41,570 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इन सभी दरों पर ग्राहकों को लगभग 3 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स और अन्य शुल्क भी देना पड़ रहा है, जिससे खरीदारी और महंगी हो गई है. एक दिन पहले बुधवार को भी बाजार में तेज़ी देखने को मिली थी. उस दिन शुद्ध चांदी का भाव ₹2,97,800 प्रति किलो और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,48,550 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी. लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल धातुओं के दामों में राहत की उम्मीद कम ही है.
जयपुर में 3.10 लाख रूपए प्रति किलो चांदी
वेडिंग सीजन में बढ़ी ग्राहकों की परेशानी
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे मांग बढ़ रही है और दाम ऊपर जा रहे हैं. इस बढ़ोतरी का सीधा असर वेडिंग सीजन पर भी दिखने लगा है. शादी के लिए जेवर खरीदने वाले ग्राहक अब या तो खरीदारी टाल रहे हैं या फिर वजन और डिजाइन में कटौती कर रहे हैं. कई परिवारों का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है. बाजार में यह चर्चा आम है कि अगर कीमतों में यही रुझान बना रहा, तो आने वाले दिनों में सर्राफा बाजार पर इसका और गहरा असर पड़ सकता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.