बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बुलिश ट्रेंड को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म बोनांजा (Bonanza) के टेक्निकल एनालिस्ट ड्रमिल विथलानी ने बाजार की इस गिरावट को एक अवसर के रूप में लेते हुए बैंकिंग सेक्टर के तीन प्रमुख दिग्गजों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक शेयरों को खरीदने की सलाह दी है. विथलानी का अनुमान है कि इन शेयरों में मौजूदा स्तरों से 26.6 प्रतिशत तक की और तेजी देखने को मिल सकती है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फिलहाल तकनीकी चार्ट पर बेहद आकर्षक नजर आ रहा है. ₹172 के वर्तमान बाजार मूल्य पर ट्रेड कर रहा यह शेयर निवेशकों के लिए एक बेहतरीन पिक साबित हो सकता है. ड्रमिल विथलानी के अनुसार, इस शेयर ने मजबूत वॉल्यूम के साथ एक ‘सिमेट्रिकल ट्रायंगल ब्रेकआउट’ दिया है. तकनीकी विश्लेषण में इस तरह का ब्रेकआउट इस बात का संकेत होता है कि स्टॉक अपनी पिछली कंसोलिडेशन रेंज को तोड़कर एक बड़े उछाल के लिए तैयार है.
एनालिस्ट का मानना है कि यूनियन बैंक के लिए ₹160 का स्तर एक बेहद मजबूत सपोर्ट जोन के रूप में काम कर रहा है. जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर बना हुआ है, इसका बुलिश स्ट्रक्चर बरकरार रहेगा. साप्ताहिक टाइमफ्रेम पर भी यह शेयर अपने सभी प्रमुख एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो इसकी शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म तेजी की पुष्टि करता है. विथलानी ने इस स्टॉक के लिए ₹200 से ऊपर का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो मौजूदा भाव से लगभग 16.3 प्रतिशत की संभावित बढ़त को दर्शाता है.
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया उन निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प हो सकता है जो बड़े रिटर्न की तलाश में हैं. ₹158 के भाव पर मिल रहा यह स्टॉक चार्ट पर ‘राउंडिंग बॉटम ब्रेकआउट’ दिखा रहा है. यह पैटर्न आमतौर पर लंबी अवधि के ट्रेंड रिवर्सल और नई खरीदारी की दिलचस्पी को दर्शाता है. बोनांजा के विशेषज्ञों का कहना है कि वॉल्यूम में बढ़ोतरी इस बात का प्रमाण है कि बड़े निवेशक इस स्तर पर खरीदारी कर रहे हैं.
बैंक ऑफ इंडिया के लिए ₹130 से ₹135 का दायरा एक मजबूत सपोर्ट जोन की तरह है. विथलानी ने इसके लिए ₹200 या उससे अधिक का टारगेट प्राइस दिया है. इस तरह यह शेयर करंट प्रासइ से अभी 26 फीसदी उछल सकता है.
केनरा बैंक
केनरा बैंक के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में अपने निवेशकों को मालामाल किया है. पिछले पांच महीनों में इस शेयर ने करीब 48 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. वर्तमान में ₹151 के स्तर पर ट्रेड कर रहे इस शेयर में विथलानी एक मजबूत अपट्रेंड देख रहे हैं. हालांकि, हालिया तेजी के बाद शॉर्ट-टर्म में थोड़ा कंसोलिडेशन आने की संभावना है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अगर यह शेयर गिरावट में ₹140 के आसपास मिलता है, तो वह खरीदारी का सबसे सटीक समय होगा.
केनरा बैंक के लिए ₹130 का स्तर एक अभेद्य सपोर्ट के रूप में उभरा है, जबकि ₹165 पर तत्काल रेजिस्टेंस (बाधा) देखी जा रही है. एक बार जब शेयर ₹165 के स्तर को पार कर लेगा, तो इसके लिए ₹175 से ₹180 तक के रास्ते खुल जाएंगे. यह मौजूदा स्तरों से लगभग 19 प्रतिशत से ज्यादा की संभावित बढ़त की ओर इशारा करता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.