Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है. मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में किसी तरह का बदलाव दर्ज नहीं हुआ. शुद्ध चांदी 2 लाख 54 हजार रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1 लाख 54 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा. हालांकि ऊंचे भाव के चलते ग्राहक असमंजस में हैं. शादी-विवाह के सीजन के बावजूद बाजार में रौनक कम नजर आ रही है. व्यापारी सप्ताह के अंत तक कीमतों में फिर उछाल की संभावना जता रहे हैं.
गोल्ड सिल्वर प्राइस
वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव 2 लाख 51 हजार 600 रुपये दर्ज किया गया. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 54 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 23 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता देखा गया.इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगा, जिससे खरीदारी और महंगी हो जाती है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
बढ़ी हई कीमतों से आम लोग परेशान
सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल कीमतों में स्थिरता जरूर है, लेकिन यह ज्यादा समय तक रहने की संभावना कम है. व्यापारियों के अनुसार सप्ताह के अंत तक सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही गतिविधियों, डॉलर की मजबूती और मांग में संभावित बढ़ोतरी के चलते भाव ऊपर जा सकते हैं. बढ़ी हुई कीमतों ने ग्राहकों को काफी परेशान कर रखा है. शादी-विवाह का सीजन चलने के बावजूद भी ग्राहक सोने-चांदी की खरीदारी से बचते नजर आ रहे हैं.
कई लोग खरीदारी को टाल रहे हैं और कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं. ज्वैलर्स का कहना है कि पहले जहां वेडिंग सीजन में बाजार में अच्छी रौनक रहती थी, वहीं इस बार ऊंचे भाव के चलते बिक्री पर असर साफ दिखाई दे रहा है. फिलहाल बाजार में शांति का माहौल है, लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.