Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 69 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा पहुंच चुका है. इसका असर मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल की खुदरा कीमतें बढ़ गई हैं, जबकि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद करके वेनेजुएला से तेल खरीद का पहला ऑर्डर दिया है.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज गाजियाबाद में पेट्रोल 5 पैसे बढ़त के साथ 94.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये लीटर बिक रहा है. नोएडा में पेट्रोल 11 ऊपर चढ़कर 94.88 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 9 पैसे महंगा होकर 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 70 पैसे बढ़त के साथ 106.11 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 66 पैसे बढ़त के साथ 92.32 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 69.04 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी करीब 1 डॉलर बढ़त के साथ 64.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.88 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.75 रुपये और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 106.11 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.