Last Updated:
PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर आरबीई के नाम से एक लेटर वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है कि पुराने सिक्कों के बदले आपको 34 लाख रुपये मिलेंगे. सरकार ने इसे लेटर को फर्जी बताया है.
PIB ने वायरल दावे को फर्जी बताया.
PIB Fact Check: अगर आपके पास पुराने सिक्के हैं और आपको कोई लेटर या मैसेज मिला है जिसमें इनके बदले लाखों रुपये देने का वादा किया गया है, तो रुक जाइए. सोशल मीडिया पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नाम से एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है, जो मासूम लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा है.
इंटरनेट पर घूम रहे इस फर्जी लेटर में दावा किया गया है कि आपके पुराने सिक्कों के बदले आरबीआई (RBI) आपको 34,00,000 रुपये देगा. लेकिन इस रकम को पाने के लिए आपसे 700 रुपये ‘फॉर्म चार्ज’ और 12,150 रुपये ‘डिलीवरी फीस’ के नाम पर मांगे जा रहे हैं.
A letter circulating in the name of the Reserve Bank of India claims to offer ₹34,00,000 in exchange for old coins and asks for ₹700 as form charge and ₹12,150 as delivery fee.#PIBFactCheck:
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.