RBI Monetary Policy Meeting 2026 Live:आज आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं. तीन दिन की बैठक के बाद 6 फरवरी को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट पर फैसला सुनाएंगे. यह चालू वित…और पढ़ें
RBI Monetary Policy Meeting 2026 Live: भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले पर आज सबकी नजरें टिकी हैं. तीन दिनों बैठक के बाद आज शुक्रवार को एमपीसी मीट में रेपो रेट पर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा एलान करेंगे. RBI की मौद्रिक नीति बैठक हर दो महीने में होती है. पिछली बैठक दिसंबर 2025 में हुई थी. यह चालू वित्त वर्ष 26 की पहली मौद्रिक नीति बैठक है. अगली बैठक अप्रैल में होगी. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और टैरिफ वॉर के माहौल में आर्थिक ग्रोथ को सहारा देने के लिए RBI लगातार रेपो रेट में कटौती करता रहा है. लेकिन अब तस्वीर थोड़ी बदल रही है. यह एमपीसी की बैठक बहुत खास समय पर हो रही है क्योंकि घरेलू और वैश्विक दोनों स्तर पर कई महत्वपूर्ण बातें चल रही हैं. भारत में हाल ही में बजट पेश हुआ है और इंडिया-यूएस ट्रेड डील भी हो चुकी है, जिससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.