RBI MPC Meeting : भारतीय रिजर्व बैंक ने आज रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी की वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहेगी.
आरबीआई का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है.
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भारत को जल्द ही जीडीपी (GDP) और महंगाई के आंकड़ों को मापने के लिए एक ‘नई श्रृंखला’ (New Series) मिलने वाली है. यह बदलाव प्रमुख मैक्रोइकोनॉमिक संकेतकों को मापने और उनकी रिपोर्टिंग को और अधिक सटीक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए पूरे साल के जीडीपी प्रोजेक्शन को अप्रैल की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक तक टाल दिया है. सेंट्रल बैंक नई जीडीपी सीरीज लॉन्च करने के बाद जीडीपी अनुमान जारी करेगा. आरबीआई ने अपने नियम टर्म जीडीपी ग्रोथ अनुमान में भी बदलाव किया है और पहली तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बढाकर 6.9 फीसदी और दूसरी तिमाही के लिए 7 फीसदी कर दिया है.
खबर अपडेट हो रही है…..
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.