RBI MPC Meeting : आरबीआई गर्वनर संजय मल्होत्रा आज सुबह 10:00 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करेंगे. वे रेपो रेट के अलावा महंगाई और जीडीपी ग्रोथ को लेकर लगाए गए अनुमान भी शेयर करेंगे.
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा आज रेपो रेट का ऐलान करेंगे.
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इस बार आरबीआई का मुख्य ध्यान ब्याज दरों के बजाय लिक्विडिटी (Liquidity) प्रबंधन पर रहेगा. दिसंबर एमपीसी बैठक में ब्याज दरों में कटौती के बावजूद मनी मार्केट में फंड की कमी देखी जा रही है और बॉन्ड यील्ड अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. बैंकिंग प्रणाली में नकदी की स्थिति सख्त होने के कारण वित्तीय संस्थान इस बात पर नज़र टिकाए हुए हैं कि गवर्नर मल्होत्रा लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए किन उपायों की घोषणा करते हैं.
घरेलू स्थित ठीक, वैश्विक अनिश्चितता ने बढाई टेंशन
घरेलू स्तर पर कुछ राहत के संकेतों के बावजूद वैश्विक जोखिम अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं. पूंजी प्रवाह में उतार-चढ़ाव, मुद्रा विनिमय दरों की अस्थिरता और चल रही भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित कर रही हैं. हालांकि, सकारात्मक पक्ष यह है कि हाल ही में भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं. इन समझौतों के कारण भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ में गिरावट आई है, जिससे निर्यात प्रतिस्पर्धा में सुधार हुआ है. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस व्यापारिक मजबूती से विकास को लेकर भरोसा बढ़ा है जिससे तुरंत नीतिगत प्रोत्साहन की आवश्यकता कम हो गई है.
GDP अनुमान और महंगाई का स्तर
विकास के मोर्चे पर MPC काफी सतर्क रुख अपना रही है. वर्तमान में GDP के आंकड़े 2022–23 के नए आधार वर्ष के अनुसार समायोजित किए जा रहे हैं. इन पद्धतिगत बदलावों के बीच RBI विकास अनुमानों में जल्दबाजी में बदलाव करने से बच सकता है. दिसंबर की बैठक में वित्त वर्ष 2025–26 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.3% रहने का अनुमान लगाया गया था, जिसके बरकरार रहने की उम्मीद है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.