आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने स्टॉक ब्रोकिंग, गोल्ड ट्रेडिंग समेत कई क्षेत्रों में काम किया और मेहनत व जोखिम लेने की हिम्मत से आगे बढ़ते गए. वे एएनएक्स होल्डिंग के फाउंडर और चेयरमैन हैं, जिसकी वैल्यू करीब 3 बिलियन डॉलर (लगभग 25 हजार करोड़ रुपये) है. उनकी कंपनी लग्जरी प्रॉपर्टी और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी जैसे सेक्टर में मशहूर है, जबकि उनकी निजी संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये आंकी जाती है. नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज ‘डेसी ब्लिंग’ के टीजर में उनका बयान भी चर्चा में है कि “पैसे भगवान नहीं हैं, लेकिन भगवान से कम भी नहीं.’ वह हर साल अपनी पत्नी को 3 किलो सोना गिफ्ट में देते हैं.
एआई फोटो
उसने स्टॉक मार्केट की तरफ रुख किया. वहां ब्रोकर के साथ मिलकर निवेशकों को जोड़ने का काम शुरू किया और कमीशन से कमाई करने लगा. धीरे-धीरे अनुभव बढ़ा, पैसे भी आए. लेकिन सतीश को लगा कि भारत में सीमाएं हैं. बड़ा सपना देखने के लिए बड़ा मौका चाहिए. इसलिए उसने दुबई जाने का फैसला किया. वहां पहुंचकर उसे पता चला कि सब कुछ नया है. शुरुआत में मुश्किलें बहुत आईं, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. दुबई की चमक-दमक वाली दुनिया में उसने कदम रखा और वहां से अपना सफर शुरू किया.
कंपनी की वैल्यू 3 बिलियन डॉलर
धीरे-धीरे सतीश ने बिजनेस बढ़ाया. स्टॉक ब्रोकिंग, गोल्ड ट्रेडिंग और दूसरे क्षेत्रों में हाथ आजमाया. मेहनत, रिस्क लेने की हिम्मत और कभी हार न मानने की आदत ने उसे आगे बढ़ाया. हम जिस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं वह एएनएक्स होल्डिंग के फाउंडर और चेयरमैन सतीश संपाल हैं. उनकी कंपनी करीब 3 बिलियन डॉलर यानी लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की वैल्यू वाली है. कंपनी में लग्जरी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी जैसे कई क्षेत्र हैं. उनकी पर्सनल नेट वर्थ करीब 500 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने कभी किसी के नीचे नौकरी नहीं की और हमेशा इंडिपेंडेंट रहकर रिस्क लेकर आगे बढ़े. नेटफ्लिक्स की आने वाली रियलिटी सीरीज डेसी ब्लिंग के टीजर में उन्होंने कहा है कि पैसे भगवान नहीं हैं लेकिन भगवान से कम भी नहीं हैं.
पत्नी को हर साल 3 किलो सोने का गिफ्ट
उनकी पत्नी का नाम तबिंदा संपाल है जो ब्रिटिश-पाकिस्तानी हैं. वे बिजनेस और फाइनेंस में पढ़ी-लिखी हैं और फैमिली के बिजनेस में स्ट्रैटेजिक रोल निभाती हैं. तबिंदा दुबई के एलीट साउथ एशियन सर्कल में काफी जानी-पहचानी हैं और रिफाइंड स्टाइल के लिए मशहूर हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पत्नी ने बताया कि सतीश को सोना खरीदना बहुत पसंद है और वे हर साल उन्हें 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं. एक किलो सोना की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है तो तीन किलो का मतलब हर साल 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का गिफ्ट वह हर साल देते है.
बेटी के लिए रॉल्स रॉयस
सतीश संपाल के दो बच्चे भी हैं. बेटा लक्ष्य को उन्होंने व्हाइट रॉल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज गिफ्ट किया है. बेटी इसाबेला को पहली बर्थडे पर कस्टमाइज्ड पिंक रोल्स रॉयस फैंटम दी गई जिसकी कीमत लगभग 5.8 करोड़ रुपये है. इस कार में पिंक इंटीरियर है, सीट्स पर उसका नाम मोनोग्राम किया गया है और इंग्लैंड से कस्टम बनवाकर दुबई भेजी गई. कार के फ्लोर पर एक नोट भी है जो कहता है कि यह इसाबेला के लिए स्पेशल बनाई गई है. इस गिफ्ट ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं और कुछ लोगों ने इसे बहुत एक्स्ट्रावगेंट कहा. इतना ही नहीं, इसाबेला की पहली बर्थडे पार्टी भी बहुत धूमधाम से मनाई गई जिसमें अतिफ असलम और राहत फतेह अली खान ने परफॉर्म किया. तमन्ना भाटिया, नोरा फतेही और दुबई ब्लिंग के कुछ मेंबर्स भी आए थे. सतीश के पास कई लग्जरी कारें हैं जैसे 2023 में उन्होंने Bugatti Chiron करीब 35 करोड़ रुपये की खरीदी. वे दुबई में बुरज खलीफा में रहते हैं और अपनी फैमिली के साथ अल्ट्रा लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं.
सतीश संपाल स्कूल ड्रॉपआउट होने के बावजूद दुबई में नाम कमा चुके हैं और अब इंडियन एक्सपैट्स की लग्जरी लाइफ का एक बड़ा नाम हैं. नेटफ्लिक्स की डेसी ब्लिंग सीरीज में उनकी फैमिली की जिंदगी दिखाई जाएगी जिसमें करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश जैसे लोग भी होंगे.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.