देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने संभावित बैंक हड़ताल को लेकर ग्राहकों को अलर्ट किया है. एसबीआई ने ट्वीट कर बताया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 जनवरी 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव रखा है.
Lucknow News; लखनऊ में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के लॉकर से डेढ़ करोड़ के जेवर चोरी
नई दिल्ली. देश के सरकारी और कई प्राइवेट बैंकों में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारी 27 जनवरी 2026 को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने वाले हैं. यह हड़ताल बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने बुलाई है. मुख्य मांग है कि बैंकों में 5 दिन की वर्क वीक (5 दिवसीय बैंकिंग) लागू की जाए यानी हर शनिवार को छुट्टी मिले.
क्यों हो रही है हड़ताल? बैंक कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि बैंकों में भी 5 दिन का कामकाज हो, जैसा कि कई सरकारी विभागों और RBI में होता है. भारतीय बैंक संघ (IBA) ने इसकी सिफारिश की थी, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. बातचीत विफल होने के बाद UFBU ने हड़ताल का ऐलान किया है. लगभग 8 लाख बैंक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हो सकते हैं.