कैशबैक एसबीआई कार्ड (Cashback SBI Card) ने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है. इस क्रेडिट कार्ड के यूजर्स अब हर महीने सिर्फ 4 हजार रुपये कैशबैक ही अर्न कर सकते हैं. नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे.
फोटो क्रेडिट- sbicard.com
कैशबैक एसबीआई कार्ड के यूजर्स पहले हर महीने मैक्सिमम 5,000 रुपये तक का कुल कैशबैक कमा सकते थे. इसमें अलग-अलग कैटेगरी (ऑफलाइन या ऑनलाइन) की कोई सीमा नहीं थी यानी सभी खर्च जोड़कर 5,000 रुपये तक कैशबैक मिल जाता था. लेकिन 1 अप्रैल 2026 से नियम बदल रहा है. अब कुल कैशबैक की लिमिट घटाकर 4,000 कर दी गई है. साथ ही यह रकम दो अलग-अलग हिस्सों (ऑफलाइन या ऑनलाइन) में बांट दी जाएगी. ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों कैटेगरी की अलग-अलग लिमिट होगी और आप एक ही कैटेगरी से पूरा 4,000 रुपये कैशबैक नहीं कमा पाएंगे.
फोटो क्रेडिट- sbicard.com
Cashback SBI Card के फीचर्स
- इस कार्ड के जरिए कहीं भी ऑनलाइन शॉपिंग करने पर कार्ड होल्डर्स को पहले की तरह ही 5 फीसदी के हिसाब से कैशबैक मिलेगा लेकिन 1 अप्रैल से इस कैटेगरी में हर महीने मैक्सिमम 2,000 रुपये कैशबैक अर्न कर सकते हैं. इसका मतलब हुआ कि हर महीने 40 हजार रुपये के ऑनलाइन शॉपिंग तक आप 5 फीसदी के हिसाब से 2,000 रुपये तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं.
- इस कार्ड के जरिए कहीं भी ऑफलाइन शॉपिंग करने पर कार्ड होल्डर्स को पहले की तरह ही 1 फीसदी कैशबैक मिलेगा लेकिन 1 अप्रैल से इस कैटेगरी में हर महीने मैक्सिमम 2,000 रुपये कैशबैक अर्न कर सकते हैं. इसका मतलब हुआ कि हर महीने 2 लाख रुपये के ऑनलाइन खर्च करने पर आप 1 फीसदी के हिसाब से 2,000 रुपये तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं.
- रेंट, फ्यूल, यूटिलिटी जैसे पेमेंट्स के अलावा 1 अप्रैल से डिजिटल गेमिंग (MCC: 7993, 7994, 5816), टोल / फास्टैग (MCC: 4784) और गवर्नमेंट पेमेंट/टैक्सेज (MCC: 9222, 9311, 9402) कैटेगरी में भी यूजर्स को कोई कैशबैक नहीं मिलेगा.
- पेट्रोल पंपों पर 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये फ्यूल खरीद का पेमेंट इस कार्ड से करने पर 1 फीसदी का फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा. एक बिलिंग साइकिल में मैक्सिमम 100 रुपये फ्यूल सरचार्ज माफ हो सकता है.
- यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है यानी कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट किया जा सकता है.
कैशबैक को रिडीम करने की जरूरत नहीं
कैशबैक एसबीआई कार्ड में कैशबैक को रिडीम करने की जरूरत नहीं है. इस कार्ड में ऑटो-क्रेडिट कैशबैक फैसिलिटी है. इस वजह से अगले बिल जनरेट होने के 2 दिन के भीतर आपको अपने क्रेडिट कार्ड अकाउंट में कैशबैक मिल जाता है.
कैशबैक एसबीआई कार्ड के चार्जेज
- इस कार्ड को जॉइनिंग फीस 999 रुपये है.
- इस कार्ड की रिन्यूअल फीस 999 रुपये है. हालांकि सालभर में 2 लाख रुपये खर्च करने पर रिन्यूअल फी रिवर्स कर दी जाती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.