अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने महिलाओं के लिए 500 मिलियन डॉलर का ‘सोशल लोन’ शुरू किया है. इसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके विकास में मदद करना है.
बैंक के अनुसार, इस लोन में ग्रीनशू विकल्प भी शामिल है, और यह कदम बैंक के साथ-साथ ग्लोबल ईएसजी फाइनेंसिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. एसबीआई ने कहा कि इस पहल का मकसद सामाजिक प्रभाव को तेज करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं के बीच मौजूद असमानता को कम करने वाली पहलों का समर्थन करना है. बैंक ने बताया कि यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 5 – ‘लैंगिक समानता हासिल करना और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना’ को आगे बढ़ाने में योगदान देगी.
क्यों खास है यह लोन?
एसबीआई के चेयरमैन सीएस सेटी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस ऐतिहासिक सोशल लोन की घोषणा करते हुए उन्हें गर्व हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह कदम सतत विकास के लिए महिला सशक्तिकरण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि वास्तविक प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं होती, बल्कि सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने, महिलाओं को सशक्त बनाने और सभी के लिए समावेशी समाज बनाने से होती है.
यह एसबीआई का इस तरह का पहला बड़ा सोशल लोन ट्रांजैक्शन है और इसे ग्लोबल लेव स्तर पर महिलाओं से जुड़ा सबसे बड़ा लोन माना जा रहा है. इससे सस्टेनेबल फाइनेंस के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका भी दिखाई देती है. बैंक के अनुसार, इस लोन के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में लैंगिक समानता और समावेशी आर्थिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों और प्रोजेक्ट्स को समर्थन दिया जाएगा. इस ट्रांजैक्शन में एमयूएफजी ने ओरिजिनल मैंडेटेड लीड अरेंजर, अंडरराइटर और बुक रनर के साथ-साथ एकमात्र सोशल लोन कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई है.
SBI का मजबूत बेस
एसबीआई देश के सबसे बड़े होम लोन देने वाले बैंकों में से एक है और अब तक लगभग 30 लाख भारतीय परिवारों के घर खरीदने के सपने पूरे करने में मदद कर चुका है। इतना ही नहीं, बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है. 31 दिसंबर 2025 तक एसबीआई के पास 57 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का डिपॉजिट बेस था, जबकि सीएएसए अनुपात 39.13 फीसदी और कुल अग्रिम (लोन) 46.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.