आईबीजेए के डेटा के अनुसार, इस हफ्ते सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी रहा. सोमवार (2 मार्च) को सोना 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो शुक्रवार (6 मार्च) तक गिरकर 1,58,751 रुपये पर आ गया. पूरे हफ्ते में सोने के दाम में करीब 8,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी कमी आई है. हफ्ते के हर कामकाजी दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 1.60 लाख रुपये के लेवल से नीचे आ गया है.
चांदी की चमक हुई फीकी
चांदी की कीमतों में गिरावट सोने से भी ज्यादा आक्रामक रही. हफ्ते की शुरुआत में चांदी 2,89,848 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी, लेकिन हफ्ते के अंत तक यह 2,60,723 रुपये पर सिमट गई. इस तरह चांदी की कीमत में महज एक हफ्ते में 29,125 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट आई है.
IBJA की ओर से जारी दरें देशभर में सर्वमान्य
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. आईबीजेए की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होती है.
बीते एक हफ्ते में कितना बदला सोने का रेट (999 प्योरिटी)
6 मार्च, 2026 – 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम
5 मार्च, 2026 – 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम
4 मार्च, 2026 – 1,62,548 रुपये प्रति 10 ग्राम
3 मार्च, 2026 – मार्केट हॉलिडे
2 मार्च, 2026 – 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम
बीते एक हफ्ते में कितना बदला चांदी का रेट (999 प्योरिटी)
6 मार्च, 2026 – 2,60,723 रुपये प्रति किलोग्राम
5 मार्च, 2026 – 2,64,212 रुपये प्रति किलोग्राम
4 मार्च, 2026 – 2,71,347 रुपये प्रति किलोग्राम
3 मार्च, 2026 – मार्केट हॉलिडे
2 मार्च, 2026 – 2,89,848 रुपये प्रति किलोग्राम
मोबाइल पर जानें गोल्ड का रेट
बता दें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है. आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा. एसएमएस के जरिए सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.