सोशल मीडिया पर इन दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की सैलरी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. SBI में PO के तौर पर काम कर रही एक महिला अधिकारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी इन-हैंड सैलरी का खुलासा किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
खास बात ये है कि इस कमाई के पीछे सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि JAIIB और CAIIB जैसी प्रोफेशनल परीक्षाओं की बड़ी भूमिका है. इन परीक्षाओं ने न सिर्फ प्रोफाइल मजबूत की, बल्कि सैलरी में भी जबरदस्त इजाफा कराया. अब यही सैलरी सीक्रेट लाखों युवाओं के लिए नई उम्मीद और नई बहस का कारण बन गया है.
SBI PO की 95 हजार इन-हैंड सैलरी!
महिला अधिकारी ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में SBI PO की परीक्षा पास की थी और पिछले करीब ढाई साल से बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर काम कर रही हैं. हाल ही में किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें हर महीने करीब 95,000 रुपये इन-हैंड सैलरी मिलती है. इतना ही नहीं, सैलरी के अलावा उन्हें 18,500 रुपये का लीज रेंटल और करीब 11,000 रुपये अन्य भत्तों के रूप में मिलते हैं. इस तरह उनकी कुल मासिक कमाई 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है.
JAIIB और CAIIB बैंकिंग सेक्टर की अहम प्रोफेशनल परीक्षाएं
हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह सैलरी उन्हें ढाई साल के अनुभव और कुल 5 इंक्रीमेंट मिलने के बाद मिल रही है. इसमें दो सालाना इंक्रीमेंट और JAIIB व CAIIB परीक्षाएं पास करने पर मिले 3 एडिशनल इंक्रीमेंट शामिल हैं. JAIIB और CAIIB बैंकिंग सेक्टर की अहम प्रोफेशनल परीक्षाएं मानी जाती हैं, जिन्हें पास करने पर सैलरी में बढ़ोतरी होती है.
वायरल हुआ पोस्ट
यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में इसे 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए. कई यूजर्स ने सैलरी को लेकर हैरानी जताई तो कुछ ने इसे मेहनत और पढ़ाई का सही फल बताया. वहीं, कई लोगों ने बैंकिंग जॉब में वर्क-लाइफ बैलेंस, तनाव और मानसिक दबाव को लेकर भी सवाल उठाए.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.