कंपनी का कहना है कि कोरोना के समय में बहुत ज्यादा भर्तियां हुई थीं, अब वह उससे ज्यादा लोगों को हटाकर कंपनी को और मजबूत बनाना चाहती है। कम मैनेजमेंट लेयर, कम कागजी काम (ब्यूरोक्रेसी), ज्यादा जिम्मेदारी कर्मचारियों पर और तेज फैसले लेना – यही मकसद है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करके काम को तेज और सस्ता करना चाहते हैं।
अमेज़न में कुल करीब 1.57 मिलियन लोग काम करते हैं, लेकिन ज्यादातर वेयरहाउस में। ऑफिस/कॉर्पोरेट वाले सिर्फ करीब 3.5 लाख हैं, तो यह छंटनी उनमें से लगभग 4.6% लोगों पर असर डालेगी। कंपनी ने कहा है कि अमेरिका में ज्यादातर कर्मचारियों को 90 दिन का समय मिलेगा दूसरे रोल के लिए अप्लाई करने का, और जो नहीं मिल पाएगा या नहीं चाहेगा, उसे severance pay (मुआवजा), जॉब प्लेसमेंट मदद, हेल्थ इंश्योरेंस आदि मिलेगा।
CEO एंडी जेसी ने पहले भी कहा था कि AI की वजह से आने वाले समय में ऑफिस वाले कर्मचारियों की संख्या कम हो सकती है। कंपनी ने ये भी साफ किया कि हर कुछ महीने में ऐसी बड़ी छंटनी का प्लान नहीं है।
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.