भारत में अपना कारोबार शुरू करने का सपना देख रहे उद्यमियों के लिए शेल एक बड़ा अवसर लेकर आया है. शेल की रिटेल फ्रेंचाइजी के तहत फ्यूल स्टेशन संचालन के साथ अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का भरोसा मिलता है. निवेश, योग्यता और कमाई के साफ मॉडल के चलते यह फ्रेंचाइजी तेजी से आकर्षण का केंद्र बन रही है.
कौन ले सकता है शेल फ्रेंचाइजी
शेल फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने वाले की उम्र आमतौर पर कम से कम 25 साल होनी चाहिए. इसके साथ ही रिटेल, सेल्स या बिजनेस मैनेजमेंट में कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी माना जाता है. कंपनी ऐसे लोगों को प्राथमिकता देती है जिनमें नेतृत्व क्षमता हो, टीम संभालने का अनुभव हो और फाइनेंशियल मैनेजमेंट की अच्छी समझ हो. शेल का मानना है कि सही ऑपरेटर ही ब्रांड की गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास को बनाए रख सकता है.
निवेश और कमाई का मॉडल
फ्रेंचाइजी लेने के लिए शुरुआती निवेश में सिक्योरिटी डिपॉजिट और वर्किंग कैपिटल शामिल होता है, जो स्थान और आउटलेट के आकार पर निर्भर करता है. कमाई का मुख्य स्रोत ईंधन बिक्री पर मिलने वाला कमीशन है. इसके अलावा शेल सेलेक्ट कन्वीनियंस स्टोर, कार केयर, लुब्रिकेंट्स और अन्य सेवाओं से अतिरिक्त आमदनी भी होती है. सही लोकेशन और बेहतर संचालन से यह बिजनेस स्थिर और लंबी अवधि का मुनाफा दे सकता है.
आवेदन प्रक्रिया और शेल का सपोर्ट
शेल फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन शेल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी जानकारी और रिज्यूमे ऑनलाइन जमा करना होता है. इसके बाद शेल की टीम आवेदन की समीक्षा करती है और योग्य पाए जाने पर आगे की प्रक्रिया समझाई जाती है. फ्रेंचाइजी बनने के बाद कंपनी ट्रेनिंग, ऑपरेशनल गाइडेंस और मार्केटिंग सपोर्ट भी देती है. अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का साथ मिलने से ग्राहकों का भरोसा जल्दी बनता है, जो इस फ्रेंचाइजी को भारत में एक भरोसेमंद कारोबारी अवसर बनाता है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.